{"_id":"39141576de68efa745e7590f4867217c","slug":"civet-tiago-adore-tata-motors-wants-you-to-vote-for-zica-s-new-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाटा जीका का बदला जाएगा नाम, आप चुनिए क्या होना चाहिए नाम","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
टाटा जीका का बदला जाएगा नाम, आप चुनिए क्या होना चाहिए नाम
Fri, 19 Feb 2016 03:26 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 03:26 PM IST
विज्ञापन
टाटा जीका का बदला जाएगा नाम, आप चुनिए क्या होना चाहिए नाम
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाटा जीका पर जीका वायरस का साया पड़ गया है। दरअसल इस बात की चर्चा काफी वक्त से थी कि एक खतरनाक वायरस जीका से मिलती-जुलते नाम की वजह से टाटा मोटर्स नई हैचबैक के नाम को बदल सकती है। अब टाटा मोटर्स इस कार के लिए तीन नए नाम सामने लाई है। अगर आप टाटा फैन हैं या फिर इस कार में आपकी दिलचस्पी है तो अपने पसंदीदा नाम के लिए वोट कर सकते हैं। माना जा रहा है कि नए नाम के साथ इस कार को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है।
टाटा जीका का बदला जाएगा नाम, आप चुनिए क्या होना चाहिए नाम
2 of 4
टाटा जीका के लिए इनमें सिवइट, एडॉर और टीएगो टाइटल शामिल किए गए हैं। वोट करने के लिए यहां करें क्लिक टाटा मोटर्स ने एंट्री लेवल हैचबैक जीका का पब्लिक डेब्यू ऑटो एक्सपो-2016 में किया था। पहले इसे ऑटो एक्सपो में लॉन्च किए जाने की संभावना जताई जा रही थी। जीका को कंपनी की नई इम्पैक्ट डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है। घरेलू बाजार में टाटा जीका का मुकाबला शेवरले बीट, हुंडई आई-10, मारुति सुजुकी सेलेरिया से होगा।
टाटा जीका का बदला जाएगा नाम, आप चुनिए क्या होना चाहिए नाम
3 of 4
फीचर्स पर ध्यान दें तो जीका में कनेक्ट-नेक्सट इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इसमें बड़ी स्क्रीन के साथ ब्लूटूथ, ट्यूनर, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। इस इंफोटेंमेंट सिस्टम में नेविगेशन एप और ज्यूक एप भी दी गई है। म्यूजिक के लिए 8 स्पीकर सिस्टम (4 स्पीकर्स व 4 ट्यूटर) दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार है। सेफ्टी फीचर्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग के साथ ही एबीएस, ईबीडी और सीएससी (कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल) को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा जीका का बदला जाएगा नाम, आप चुनिए क्या होना चाहिए नाम
4 of 4
पावर स्पेक्स पर गौर करें तो जीका में नए पेट्रोल और डीजल इंजन दिए हैं। 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन 85पीएस की पावर और 114एनएम टॉर्क जनरेट करता है। डीजल वर्जन में दिया गया 1.05 लीटर का 3-सिलेंडर रेवोटॉर्क इंजन 70पीएस की ताकत और 140एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन के साथ स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।