साल 2016 में होंडा लेकर आ रही है 14 नई बाइक
साल 2015 होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) के लिए काफी शानदार रहा है। कंपनी ने अपने वादे के मुताबिक इस साल 15 वाहनों को भारतीय बाजार में उतारा है। नई रिपोर्ट के अनुसार होंडा अपने प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो को नया बनाने के लिए योजना बना रही है और अगले साल तक 14 वाहनों ला सकती है। अधिकांश होंडा वाहनों में यांत्रिक परिवर्तन होगा। कंपनी इस कार्य को अप्रैल 2016 से लागू करने वाली है।
साल 2016 में होंडा लेकर आ रही है 14 नई बाइक
ईटी के अनुसार, ज्यादातार होंडा दोपहिया वाहनों को अगले साल बीएस चतुर्थ (BS-IV) इंजन के साथ उन्नत किया जाएगा। इकोनॉमिक टाइम्स के साथ साक्षात्कार के दौरान, एचएमएसआई भारत के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केटा मुरामाटसु ने बताया, 'BS-IV मानदंडों और कोम्बी ब्रेक सिस्टम (सीबीएस) आदि से लागत में वृद्धि होगी। यदि कारों की तरह बीएस-पांच मानदंड एडवांस होगा तो फिर आगे की लागत में वृद्धि होगी, फिलहाल अभी कुछ कहा नही जा सकता है।
साल 2016 में होंडा लेकर आ रही है 14 नई बाइक
सुरक्षा के मानदंडों के मुताबिक 125 सीसी इंजन तक के सभी वाहनों के लिए सीबीएस (कोम्बी ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस होने की जरूरत होगी और 125 सीसी क्षमता से अधिक के वाहनों के लिए एबीएस अनिवार्य होगा।
साल 2016 में होंडा लेकर आ रही है 14 नई बाइक
हाल ही में 10 दिसंबर को होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एचएमएसआई) ने अपनी सीबी हॉर्नेट 160आर के लॉन्च की है। होंडा हॉर्नेट 160आर कंपनी की पहली ऐसी बाइक है जो बीएस चतुर्थ मानदंडों के साथ लॉन्च की गई है।