फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हुंडई क्रेटा की धूम के बाद एक और कॉम्पैक्ट एसयूवी

Fri, 29 Jan 2016 12:43 PM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन

हुंडई क्रेटा की धूम के बाद एक और कॉम्पैक्ट एसयूवी

Hyundai India to Reveal a Sub-4 meter SUV coming February

दुनिया में क्रेटा के साथ धूम मचाने के बाद हुंडई भारतीय बाजार में एक और एसयूवी पेश करने की तैयारी में है। कंपनी की यह नई एसयूवी सब-4 मीटर कैटेगरी में होगी। इसे फरवरी 2016 में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा।

हुंडई क्रेटा की धूम के बाद एक और कॉम्पैक्ट एसयूवी

Hyundai India to Reveal a Sub-4 meter SUV coming February

इस नई एसयूवी की कीमत 7 से 7.5 लाख रुपए के बीच हो सकती है। इसे एलीट आई-20 एक्टिव और क्रेटा के बीच रखा जाएगा। इस नई और छोटी एसयूवी का मुकाबला फोर्ड ईकोस्पोर्ट, महिंद्रा टीयूवी 300 और मारुति की विटारा ब्रेजा से होगा।

हुंडई क्रेटा की धूम के बाद एक और कॉम्पैक्ट एसयूवी

Hyundai India to Reveal a Sub-4 meter SUV coming February

घरेलू बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए हुंडई ने इस कार को उतारने का निर्णय लिया है। कंपनी की योजना इस साल के आखिर तक एसयूवी और क्रॉसओवर कारों की बड़ी रेंज पेश करने की है। इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को एलीट आई-20, आई-20 एक्टिव और क्रेटा के प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुंडई क्रेटा की धूम के बाद एक और कॉम्पैक्ट एसयूवी

Hyundai India to Reveal a Sub-4 meter SUV coming February

इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा 1.4-लीटर व 1.6-लीटर के इंजन दिए जा सकते हैं। देखने वाली बात होगी कि हुंडई की यह नई और छोटी एसयूवी एलीट-आई20, आई-20 एक्टिव और क्रेटा से कितनी अलग या फिर कितनी मिलती-जुलती होगी। इस नई कार के साथ ही हुंडई प्रीमियम एसयूवी ट्यूसॉन को भी ऑटो एक्सपो में पेश करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed