फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारुति ने उतारा एस-क्रॉस का स्पेशल एडिशन, दाम भी कम

Fri, 11 Dec 2015 01:16 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन

मारुति ने उतारा एस-क्रॉस का स्पेशल एडिशन, दाम भी कम

Maruti launches S-Cross special edition at INR 8.99 lacs

मारुति ने एस-क्रॉस का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इसे एस-क्रॉस प्रीमिया नाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस स्पेशल एडिशन का उत्पादन लिमिटेड संख्या में होगा और इसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू समेत चुनिंदा टियर-1 शहरों में ही बेचा जाएगा। स्पेशल एडिशन में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसकी कीमत 8.99 लाख रुपए रखी गई है।

मारुति ने उतारा एस-क्रॉस का स्पेशल एडिशन, दाम भी कम

Maruti launches S-Cross special edition at INR 8.99 lacs

एस-क्रॉस प्रीमिया में अलॉय व्हील्स, फॉगलैंप्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा और  पांच इंच का गार्मिन नेविगेशन सिस्टम दिया गया है। बाकी ज्यादातर फीचर्स वही हैं जो एस-क्रॉस के डेल्टा वर्जन में मिलते हैं। एस-क्रॉस प्रीमिया को डीडीआईएस-200 इंजन वाले डेल्टा वेरिएंट पर तैयार किया गया है।

मारुति ने उतारा एस-क्रॉस का स्पेशल एडिशन, दाम भी कम

Maruti launches S-Cross special edition at INR 8.99 lacs

दिलचस्प बात यह है कि स्पेशल एडिशन की कीमत मौजूदा डेल्टा वेरिएंट से कम रखी है। डीडीआईएस-200 डीजल इंजन वाले डेल्टा वेरिएंट की कीमत 9.15 लाख रुपए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति ने उतारा एस-क्रॉस का स्पेशल एडिशन, दाम भी कम

Maruti launches S-Cross special edition at INR 8.99 lacs

एस-क्रॉस में दो डीजल इंजनों का विकल्प है। डीडीआईएस-200 में  फिएट से लिया गया मल्टीजेट1.3 डीजल इंजन लगा है। जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें फाइव स्पीड गियरबॉक्स है। वहीं इसके डीडीआईएस-320 में भी फिएट का तैयार किया हुआ मल्टीजेट1.6 लीटर का इंजन है जो 118 बीएचपी की पावर के साथ 320 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें सिक्स स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed