फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑडी ने ऑटो एक्सपो में उतारी 2.47 करोड़ रुपए की सुपर कार

Wed, 03 Feb 2016 10:09 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन

ऑडी ने ऑटो एक्सपो में उतारी 2.47 करोड़ रुपए की सुपर कार

new audi r8 launched at Rs 2.47 crores

ऑडी ने ऑटो एक्सपो-2016 में सुपरकार आर-8 को लॉन्च कर दिया है। इस सुपरकार की भारत में कीमत 2.47 करोड़ रुपए होगी। इससे पहले इस कार की झलक 2015 के जिनेवा ऑटो शो में देखने को मिली थी। भारत में ऑडी के लिए बीता साल काफी अच्छा रहा था। ऑडी फैंस को कंपनी से इस साल के लिए भी वैसी ही उम्मीदे हैं।


ऑडी ने ऑटो एक्सपो में उतारी 2.47 करोड़ रुपए की सुपर कार

new audi r8 launched at Rs 2.47 crores

इस सुपरकार में सबसे खास बदलाव है केबिन में दिया 12.3 इंच काऑडी वर्चुअल कॉकपिट सिस्टम, जो पुराने मल्टीमीडिया सिस्टम की जगह लेगा। इस सिस्टम के जरिए ड्राइवर अपने मन-मुताबिक सिस्टम के ऑप्शन को कस्टामाइज कर सकता है।

ऑडी ने ऑटो एक्सपो में उतारी 2.47 करोड़ रुपए की सुपर कार

new audi r8 launched at Rs 2.47 crores

ऑडी आर-8 के पावर प्लांट की बात करें तो इसमें 5.2 लीटर का वी-10 इंजन लगा है, जिसे दो तरह से पावर देने के लिए ट्यून किया गया है। ज्यादा दमदार इंजन की ताकत 610बीएचपी की है। वहीं दूसरा इंजन 540 बीएचपी की ताकत देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडी ने ऑटो एक्सपो में उतारी 2.47 करोड़ रुपए की सुपर कार

new audi r8 launched at Rs 2.47 crores

आर-8 की टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रतिघंटा की है। 0 से 100 की रफ्तार यह कार 3.2 सेकंड में हासिल कर लेती है। गियर ट्रांसमिशन के लिए इसमें 7-स्पीड एस-ट्रॉनिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा, चारों पहियों को पावर देने के लिए यहां क्वाट्रो ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी देखने को मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed