{"_id":"d1642fa699971a80ae9e6825287f928f","slug":"tata-kite-5-what-you-should-know-about-it","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाटा काईट-5 में क्या होंगे फीचर्स, देखिए इंटीरियर और एक्सटीरियर","category":{"title":"Auto Archives","title_hn":"ऑटो आर्काइव","slug":"auto-archives"}}
टाटा काईट-5 में क्या होंगे फीचर्स, देखिए इंटीरियर और एक्सटीरियर
Thu, 03 Mar 2016 05:34 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
टाटा काईट-5 में क्या होंगे फीचर्स, देखिए इंटीरियर और एक्सटीरियर
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाटा मोटर्स ने कॉम्पैक्ट सेडान काईट-5 से पर्दा हटा दिया है। इसे ऑटो एक्सपो-2016 में डिस्प्ले किया गया था। यह टाटा जीका के प्लेटफार्म पर तैयार की गई है। कार इस साल के अंत तक लॉन्च होनी है। यह भारत की पहली कॉम्पैक्ट सेडान इंडिगो ईसीएस की जगह लेगी। इसके साथ ही टाटा पहली कंपनी होगी जिसके पोर्टफोलियो में दो कॉम्पैक्ट सेडान देखने को मिलेंगी। टाटा की जेस्ट पहले से मौजूद है और काईट-5 को जेस्ट के नीचे पोजिशन किया जाएगा।
टाटा काईट-5 में क्या होंगे फीचर्स, देखिए इंटीरियर और एक्सटीरियर
2 of 4
डिजाइन: काईट-5 का डिजाइन काफी प्रभावित करने वाला है। यह बाजार में मौजूद बाकी कॉम्पैक्ट कारों से काफी अलग नजर आती है। इसकी छत के डिजाइन को कूपे मॉडल की कारों की तरह दिया गया है। इससे कार का बूट स्पेस ऐसे कवर हो गया है कि लगता ही नहीं कार में बूट अलग से दिया गया है। पीछे की विंड स्क्रीन के ऊपर छोटा स्पॉइलर लगा हुआ है। इस पर एलईडी ब्रेक लैंप्स दिए गए हैं। फ्रंट में ध्यान दें तो यहां अग्रेसिव प्रोजेक्टर हैडलैंप्स दिया गया है। जबकि ग्रिल को जीका की तरह ग्लॉसी ब्लैक फिनिशिंग दी गई है।
टाटा काईट-5 में क्या होंगे फीचर्स, देखिए इंटीरियर और एक्सटीरियर
3 of 4
इंजन: बात करें पावर स्पेसिफिकेशन की तो टाटा ज़ीका की तरह काईट-5 में नए डीजल और पेट्रोल इंजन मिलेंगे। डीजल वेरिएंट में 1.05लीटर का 3-सिलेंडर रेवोटॉर्क इंजन होगा। ये इंजन 70पीएस की पावर 4000आरपीएम पर और 140एनएम का टॉर्क 1800-3000आरपीएम पर देगा। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2लीटर का रेवोट्रोन इंजन मिलेगा। जो 85पीएस की पावर 6000आरपीएम पर और 114एनएम का टॉर्क 3500आरपीएम पर देगा। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। संभावना है कि इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा काईट-5 में क्या होंगे फीचर्स, देखिए इंटीरियर और एक्सटीरियर
4 of 4
फीचर्स और सेफ्टी: काईट-5 के केबिन की बात करें तो यह जीका हैचबैक से काफी मिलता-जुलता है। इसमें काफी सारे फीचर टाटा ज़ीका से लिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो काईट-5 में ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीएस के साथ सीएससी (कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल) दिया जाएगा। मनोरंजन के लिए इसमें आठ स्पीकर वाला हारमन का टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम दिया गया है। संभावना है कि इसमें जीका की तरह ही जूक ऐप कनेक्टिविटी भी दी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।