फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टाटा जीका को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च

Tue, 23 Feb 2016 03:32 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन

टाटा जीका को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च

Tata Tiago is Zica's New name!

टाटा की जल्द आने वाली हैचबैक जीका को आखिरकार नया नाम मिल ही गया। इस कार को अब टाटा टियागो कहा जाएगा। जीका के नए नाम के लिए टाटा मोटर्स ने ऑनलाइन वोटिंग कराई थी। इसमें 'टियागो' नाम को सबसे ज्यादा वोट मिले। उम्मीद है कि टाटा टियागो को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत काफी प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है।


टाटा जीका को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च

Tata Tiago is Zica's New name!

दरअसल इस बात की चर्चा काफी वक्त से थी कि एक खतरनाक वायरस जीका से मिलती-जुलते नाम की वजह से टाटा मोटर्स नई हैचबैक के नाम को बदल सकती है। बीते शुक्रवार को टाटा मोटर्स इस कार के लिए तीन नए नाम सामने लाई इनमें सिवइट, एडॉर और टीयागो टाइटल शामिल थे।

टाटा जीका को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च

Tata Tiago is Zica's New name!

फीचर्स की बात करें तो टियागो में कनेक्ट-नेक्सट इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है। इसमें नेविगेशन एप और ज्यूक एप के साथ ही ब्लूटूथ, ट्यूनर, यूएसबी और ऑक्स कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है। म्यूजिक के लिए 8 स्पीकर सिस्टम (4 स्पीकर्स व 4 ट्यूटर) दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार है। सेफ्टी फीचर्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग के साथ ही एबीएस, ईबीडी और सीएससी (कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल) को शामिल किया गया है। यह भी सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा जीका को मिला नया नाम, अगले महीने होगी लॉन्च

Tata Tiago is Zica's New name!

पावर स्पेक्स पर गौर करें तो टियागो में नए पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए हैं। 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन 85पीएस की पावर और 114एनएम टॉर्क जनरेट करता है। डीज़ल वर्जन में दिया गया 1.05 लीटर का 3-सिलेंडर रेवोटॉर्क इंजन 70पीएस की ताकत और 140एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों ही इंजन के साथ स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। भविष्य में इसमें एएमटी गियरबॉक्स (ऑटोमैटिक) का विकल्प भी दिया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed