फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हुंडई आई-10 को टक्कर देने आ रही है टाटा जीका

Tue, 01 Dec 2015 12:14 PM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन

हुंडई आई-10 को टक्कर देने आ रही है टाटा जीका

Tata Zica Official Images Released

टाटा मोटर्स ने अपने ग्राहकों में उत्साह कायम रखने के लिए अपनी नई कार जीका की ऑफिशियल इमेज दिखाई है। अधिकारिक लॉन्चिंग की कोई जानकारी कंपनी ने अभी जारी नहीं की है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि इस हैचबैक को अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। हैचबैक सेगमेंट में जीका का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी सेलेरियो, हुंडई आई-10 व शेवरले बीट से होगा।

हुंडई आई-10 को टक्कर देने आ रही है टाटा जीका

Tata Zica Official Images Released

आपको बता दें कि जितना लुभावना जीका का बाहरी लुक है, उतना ही इसका केबिन शानदार है। जीका का एक नए प्लेटफार्म पर बनाया गया है जो जेस्ट व बोल्ट से बिलकुल भी मेल नहीं खाता।

हुंडई आई-10 को टक्कर देने आ रही है टाटा जीका

Tata Zica Official Images Released

एक्सटीरियर पर एक नजर डाले तो फ्रंट में हनी-कॉम्ब ग्रिल, बॉडी कलर डोर हैंडल, स्वैफ्ट-बैक हैडलेंप्स, रियर वाइपर, फोग लेंप्स व सेगमेंट में पहली बार रियर पार्किंग सेन्सर्स दिए गए हैं। इंटीरियर में ड्यूल टोन डेशबोर्ड को क्रोम से सजाया गया है, वहीं फीचर्स में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ हर्मन का इंफोटेन्मेंट सिस्टम भी मौजूद है। दूसरी ओर, सेफ्टी फीचर्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग के साथ ही एबीएस और ईबीडी को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुंडई आई-10 को टक्कर देने आ रही है टाटा जीका

Tata Zica Official Images Released

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टाटा ज़ीका में 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.05-लीटर, 3 सिलेंडर डीजल इंजन दिया जाएगा। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें ऑटोमैटिक मैन्युअल ट्रांसमिशन का विकल्प भी दे सकती है। वैसे तो कंपनी ने जीका की कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है लेकिन अटकलें हैं कि जीका की कीमत 3.5 लाख रुपए से 4 लाख रुपए के बीच हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed