फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोयोटा की हाइड्रोजन से चलने वाली कार, देखिए तस्वीरें

Wed, 04 Nov 2015 12:36 PM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 12:36 PM IST
विज्ञापन

टोयोटा की हाइड्रोजन से चलने वाली कार, देखिए तस्वीरें

Toyota Mirai: hydrogen-powered car

जापान की कार निर्माता कंपनी टोयोटा की योजना हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली कार का निर्माण बढ़ाना है। इसलिए अब टोयोटा इससे जुड़े अपने हज़ारों पेटेंट्स को दूसरी कार निर्माता कंपनियों के साथ साझा करने जा रही है। टोयोटा ने इसी साल जापान के अलावा अपनी मिराई कार का निर्यात ब्रिटेन, अमरीका, जर्मनी और डेनमार्क को किया है। यह कार हाइड्रोजन से चलती है।

टोयोटा की हाइड्रोजन से चलने वाली कार, देखिए तस्वीरें

Toyota Mirai: hydrogen-powered car

टोयोटा की इस कार की क़ीमत ब्रिटेन में 66 हज़ार पाउंड यानी लगभग 66 लाख रुपए है। अमरीका के कैलिफ़ोर्निया में इस कार पर 25 फ़ीसदी सब्सिडी है जबकि जापान में 40 फ़ीसदी से ज़्यादा सब्सिडी दी जा रही है। ब्रिटेन में इस पर कोई सब्सिडी नहीं है। कंपनी को उम्मीद है कि पेटेंट साझा करने से दूसरी कंपनियां भी हाइड्रोजन ईंधन की सस्ती कार बनाएगी।

टोयोटा की हाइड्रोजन से चलने वाली कार, देखिए तस्वीरें

Toyota Mirai: hydrogen-powered car

टोयोटा के एक अधिकारी स्कॉट ब्राउनली का कहना है, "हमने अपनी कार को काफ़ी सुरक्षित बनाया है। हाइड्रोजन ज्वलनशील होती है इसलिए हमने आग से बचाव की व्यवस्था की है। इसके अलावा इस कार के ईंधन की टंकी पर 150 टन का दबाव भी है और उस लिहाज़ से भी हमारी कार सुरक्षित है।"


विज्ञापन
विज्ञापन

टोयोटा की हाइड्रोजन से चलने वाली कार, देखिए तस्वीरें

Toyota Mirai: hydrogen-powered car

इस कार के लिए होंडा कंपनी के हाइड्रोनन स्टेशन तैयार किए हैं, जहां हाइड्रोजन गैस का निर्माण होता है और उसे एकत्र किया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed