{"_id":"77d4dc7cf7898c30fc269bedf1ea29c3","slug":"aam-admi-party-and-bjp-activist-fight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'आप' और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर चलाए ईंट-पत्थर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'आप' और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर चलाए ईंट-पत्थर
Tue, 23 Feb 2016 05:32 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:32 AM IST
विज्ञापन
'आप' और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर चलाए ईंट-पत्थर
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काफिले पर नेवादा में शनिवार को उस समय पथराव हो गया जब वह रविदास जन्मस्थली जाने के लिए डीएलडब्ल्यू-बीएचयू मार्ग से गुजर रहे थे। पथराव के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। तीखी नोकझोंक के बीच दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें आप के कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)
'आप' और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर चलाए ईंट-पत्थर
2 of 7
पथराव से नाराज आप कार्यकर्ताओं ने डीरेका-बीएचयू मार्ग पर दो घंटे तक चक्काजाम किया। पार्टी नेताओं के समझाने और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के आश्वासन पर माने। घायलों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में कराया गया। डीरेका-बीएचयू मार्ग पर नेवादा स्थित आप कार्यालय पर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के स्वागत की तैयारी सुबह से ही चल रही थी।
'आप' और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर चलाए ईंट-पत्थर
3 of 7
दोपहर एक बजे के करीब कार्यालय से थोड़ी ही दूरी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। वे कुछ फोटोग्राफ हाथों में लिए थे, जिनके आधार पर दावा कर रहे थे कि आप कार्यकर्ताओं ने तिरंगे का अपमान किया है। सड़क के बीचोबीच लगी भाजपा की होर्डिंग पर आप का पोस्टर लगाए जाने से भी उनमें नाराजगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
'आप' और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर चलाए ईंट-पत्थर
4 of 7
नारेबाजी जोर पकड़ने लगी तो आप कार्यालय से भी कार्यकर्ताओं का हुजूम नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के समीप पहुंच गया। दोनो पार्टी के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने पर पुलिस फोर्स बीच-बचाव में जुटी तभी केजरीवाल की फ्लीट आ गई। भाजपा के पक्ष में नारे लगा रहे लोग फ्लीट के सामने खड़े होकर विरोध करने लगे।
विज्ञापन
'आप' और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर चलाए ईंट-पत्थर
5 of 7
कुछ लोग केजरीवाल की गाड़ी की तरफ भी लपके, इस पर आप कार्यकर्ताओं ने कड़ा प्रतिवाद किया। भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्लीट से दूर करने के दौरान धक्कामुक्की शुरू हो गई। माहौल इस कदर तल्ख हुआ कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। तभी कुछ लोगों ने केजरीवाल के काफिले पर पथराव कर दिया। हालांकि केजरीवाल की गाड़ी तब तक आगे निकल गई थी। फ्लीट के पीछे की कुछ गाड़ियों पर पत्थर पड़े। आप कार्यकर्ताओं ने भी जवाब में ईंट-पत्थर चलाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।