{"_id":"065881109eeb4913b67c4b508fe38c6f","slug":"accident-of-school-bus-and-roadways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल और रोडवेज बस की टक्कर दो की मौत, 20 लोग घायल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
स्कूल और रोडवेज बस की टक्कर दो की मौत, 20 लोग घायल
Tue, 05 Jan 2016 10:52 PM IST
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
स्कूल और रोडवेज बस की टक्कर दो की मौत, 20 लोग घायल
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी में गोला के छितौना मोड़ पर मंगलवार की सुबह स्कूली और रोडवेज बस की टक्कर में स्कूल बस के चालक और एलकेजी में पढ़ने वाली एक बच्ची की मौत हो गई। हादसे में पांच महिला शिक्षकों के साथ ही 14 बच्चे और खलासी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। स्कूल प्रबंधक के साथ ही रोडवेज बस चालक ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। (ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर)
स्कूल और रोडवेज बस की टक्कर दो की मौत, 20 लोग घायल
2 of 6
पुलिस ने रोडवेज बस चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही दोनों बसों को कब्जे में ले लिया है। गोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में स्थित एलपीएम पब्लिक स्कूल की बस मदरिया चौराहे के आसपास के बच्चों के साथ ही शिक्षकों को लेकर स्कूल आ रही थी। बस में 50 छात्रों के अलावा सात शिक्षिका और खलासी थे। सुबह 8:30 बजे बड़हलगंज-गोला मार्ग के छितौना मोड़ के पास स्कूल बस का ड्राइवर टेंपो को ओवरटेक कर रहा था।
स्कूल और रोडवेज बस की टक्कर दो की मौत, 20 लोग घायल
3 of 6
इसी बीच गोला की तरफ से आ रही दोहरीघाट डिपो की बस से उसकी भिड़ंत हो गई। रफ्तार तेज होने के कारण दोनों बस के आगे का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूल बस के चालक बड़हलगंज, अहिरौली निवासी रमेश गौड़ (55) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में नारायनपुर निवासी अश्वनी शुक्ला की बेटी राधा शुक्ला (5), कक्षा एक में पढ़ने वाला उसका बड़ा भाई राम शुक्ला (7) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल और रोडवेज बस की टक्कर दो की मौत, 20 लोग घायल
4 of 6
इसके अलावा स्कूल की शिक्षिकाओं में बड़हलगंज परसिया निवासी प्रियंका दूबे (24), शालिनी मिश्रा (20), कुमारी शालिनी (22), अनुभूति मिश्रा (25), रीता पाठक (22), छात्र सत्यम (10), अर्पिता (8), राज (10), श्रेयांश दूबे (10), अंकित यादव (13), राज प्रजापति (5), खलासी शशिकांत शर्मा (45) घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से पुलिस सभी को लेकर सीएचसी गोला पहुंची। वहां डॉक्टर ने राधा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
स्कूल और रोडवेज बस की टक्कर दो की मौत, 20 लोग घायल
5 of 6
उसके बड़े भाई राम के साथ ही डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल सात अन्य बच्चों को उनके परिवार वाले प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के बाद घर लेकर चले गए। गंभीर रूप से घायल छात्र राम के साथ ही शिक्षिका रीता पाठक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।