फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

Wed, 02 Sep 2015 08:37 AM IST
Updated Wed, 02 Sep 2015 08:37 AM IST
विज्ञापन

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

accident of school vehicle and tanker

स्कूल से घर लौट रहे बच्चों के स्कूल वाहन में फोरलेन हाईवे पर हंडिया इलाके में गैस टैंकर ने टक्कर मार दी। स्कूल वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। बच्चे लहूलुहान हो गए। चीख-पुकार सुनकर जुटे लोगों ने घायल ड्राइवर और बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया। वहां से पांच बच्चों को हालत गंभीर होने के कारण शहर में एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। (अमर उजाला ब्यूरो, हंडिया (इलाहाबाद))

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

accident of school vehicle and tanker

खबर पाकर उनके परिवार के लोग भी रोते-कलपते पहुंच गए। गैस टैंकर को पकड़कर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। हालांकि इस हादसे में मुख्य लापरवाही स्कूली वाहन के ड्राइवर की रही। हंडिया में मरदापुर सुजौला स्थित केपी टीएस पब्लिक स्कूल में इलाके के कई गांव और कस्बे से लड़के-लड़कियां पढ़ने जाते हैं।

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

accident of school vehicle and tanker

मंगलवार दोपहर दो बजे स्कूल में छुट्टी के बाद बस, टेंपो, वैन में बच्चे घर को रवाना हुए। एक स्कूली वाहन (अप्पे) में ड्राइवर धीरज मिश्रा 15 बचों को लेकर वहां से चला। इस स्कूली वाहन में ज्यादातर बच्चे कुसारी गांव के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

accident of school vehicle and tanker

ऐसे में ड्राइवर धीरज को पहले स्कूली वाहन से नजदीकी कुसारी गांव जाना चाहिए था मगर वह स्कूल से करीब एक किलोमीटर आगे आकर फोरलेन बाइपास हाईवे पर गलत लेन पर गाड़ी लेकर चला गया। स्कूली वाहन टोला प्लाजा के पास पहुंचा तभी वाराणसी की तरफ से आ रहे गैस टैंकर ने उसमें टक्कर मार दी।

विज्ञापन

स्कूली वाहन से टकराया टैंकर, 15 बच्चे जख्मी

accident of school vehicle and tanker

स्कूली वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। ड्राइवर और सभी बच्चे घायल हो गए। चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने देखा तो वे गाड़ियां रोककर वहां पहुंच गए। खबर पाकर हंडिया थाने की पुलिस पहुंची।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed