फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिमा चौधरी की दो टूक, 'कभी नहीं लौटाऊंगी अवार्ड'

Fri, 06 Nov 2015 11:03 AM IST
Updated Fri, 06 Nov 2015 11:03 AM IST
विज्ञापन

महिमा चौधरी की दो टूक, 'कभी नहीं लौटाऊंगी अवार्ड'

Actress Mahima on award returning issue.

देशभर में साहित्यकारों, फिल्मकारों द्वारा अवार्ड लौटाए जाने के सिलसिले के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री और परदेश फेम महिमा चौधरी का कहना है कि पुरस्कार सम्मान में दिए जाते हैं। जिन्होंने अवार्ड लौटाए हैं, उन्हें कोई दूसरा विकल्प अपनाना चाहिए था। बृहस्पतिवार को झांसी में एक प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में शिरकत करने आईं महिमा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही। (ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी)


महिमा चौधरी की दो टूक, 'कभी नहीं लौटाऊंगी अवार्ड'

Actress Mahima on award returning issue.

महिमा ने कहा कि धरना, भूख हड़ताल समेत विरोध करने के तमाम तरीके हो सकते हैं। वह खुद को मिले अवार्ड कभी नहीं लौटाएंगी। शाहरुख खान के देश में असहिष्णुता को लेकर दिए गए बयान को महिमा ने निजी राय बताकर प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया। कॅरियर से जुड़े सवाल पर उन्होंने बताया कि देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री शीना बोरा केस पर उनकी आगामी फिल्म ‘डार्क चॉकलेट’ जनवरी में आने वाली है।

महिमा चौधरी की दो टूक, 'कभी नहीं लौटाऊंगी अवार्ड'

Actress Mahima on award returning issue.

महिमा चौधरी की यह पहली बंगाली फिल्म होगी, जिसमें वह इंद्राणी मुखर्जी का किरदार निभा रही हैं। महिमा ने बताया कि परदेश फिल्म ने उन्हें खासी पहचान और मुकाम दिलाया है। फिल्मों में काम करने की हसरत रखे छोटे शहरों की प्रतिभाओं से उन्होंने टैलेंट पहचान कर सीखने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके समय में फिल्मों में एंट्री के लिए सिर्फ मॉडलिंग जरिया होता था, लेकिन अब काफी विकल्प बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिमा चौधरी की दो टूक, 'कभी नहीं लौटाऊंगी अवार्ड'

Actress Mahima on award returning issue.

कहानी, मर्दानी, मैरीकॉम जैसी फिल्मों के जरिए लीड रोल में अभिनेत्रियों की भूमिका बढ़ जाने के सवाल पर महिमा ने बताया कि फिल्मों का महिला केंद्रित होना अच्छा है। पहले के मुकाबले ऑडियंस के स्वभाव में काफी बदलाव आया है। अब लोग एक्शन, कॉमेडी, इमोशनल हर तरह की फिल्में देखना पसंद करते हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण को बेस्ट एक्ट्रेस करार दिया। उन्होंने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से वह काफी प्रभावित हैं। काफी लोग यहां रानी से जुड़ी यादों को देखने आते हैं। उन्होंने झांसी में एयरपोर्ट की आवश्यकता पर भी बल दिया।

विज्ञापन

महिमा चौधरी की दो टूक, 'कभी नहीं लौटाऊंगी अवार्ड'

Actress Mahima on award returning issue.

कई सिने तारिकाओं के अभिनेत्री से नेत्री बन जाने से जुड़े एक सवाल पर महिमा ने कहा कि उन्हें राजनीति देखने और सोचने में अच्छी लगती है। वह लगातार पॉलिटिक्स, टीवी की ब्रेकिंग न्यूज और अखबारों को फॉलो करती हैं, लेकिन वह कभी राजनीति में नहीं आएंगी। एग्जिट पोल के आधार पर महिमा ने कहा कि बिहार में नीतीश-लालू के महागठबंधन की सरकार बन सकती है। देश में दिनों दिन बढ़ रहीं महिला हिंसा की घटनाओं पर महिमा ने कहा कि कानून में महिलाओं को बुरी नजर से देखना और घूरना तक अपराध की श्रेणी में आता है। इसी में शोहदों के खिलाफ कार्रवाई हो और कानून का कड़ाई से पालन किया जाए तो महिला हिंसा की घटनाओं में कमी आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed