{"_id":"344e11ba29fa95ddac2855ebb51320a7","slug":"ahmad-mohammad-visited-white-house-and-met-obama","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घड़ी बनाने वाला अहमद मिला ओबामा से, जाएगा कतर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
घड़ी बनाने वाला अहमद मिला ओबामा से, जाएगा कतर
Wed, 21 Oct 2015 01:38 PM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 01:38 PM IST
विज्ञापन
घड़ी बनाने वाला अहमद मिला ओबामा से, जाएगा कतर
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घड़ी बनाकर चर्चा में आए अहमद मोहम्मद सोमवार को व्हाइट हाउस पहुंचे। व्हाइट हाउस में अहमद से ओबामा मिले और उसे गले से भी लगाया। दरअसल, अहमद जब खुद से बनाई घड़ी को लेकर स्कूल पहुंचे थे, तो सभी को शक हुआ कि वह किसी प्रकार का बम है, जिसके चलते पुलिस ने 14 सितंबर को अहमद को हथकड़ी लगाकर गिरफ्तार कर लिया था।
घड़ी बनाने वाला अहमद मिला ओबामा से, जाएगा कतर
2 of 8
बाद में यह साफ हो गया कि अहमद ने कोई बम नहीं बल्कि एक घड़ी बनाई थी, जिसके चलते अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अहमद को व्हाइट हाउस में आने का निमंत्रण दिया था। ट्विटर पर ओबामा ने कहा था, बहुत अच्छी घड़ी है अहमद। अहमद की तारीफ में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी लिखा था कि अगर वे भविष्य में फेसबुक से जुड़ना चाहें तो उनका स्वागत है।
घड़ी बनाने वाला अहमद मिला ओबामा से, जाएगा कतर
3 of 8
अब 14 साल के अहमद मोहम्मद हाई स्कूल और अंडर ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए कतर जा रहे हैं। कतर फाउंडेशन की तरफ से अहमद को स्कॉलरशिप दी गई है। यह फाउंडेशन कई सारी अमेरिकी यूनिवर्सिटीज के साथ पार्टनरशिप में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घड़ी बनाने वाला अहमद मिला ओबामा से, जाएगा कतर
4 of 8
14 साल के अहमद मोहम्मद की गिरफ़्तारी की खबर फैलते ही पूरे अमरीका में हंगामा मच गया था और राष्ट्रपति ओबामा, हिलेरी क्लिंटन और फेसबुक के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग समेत हजारों लोग ट्विटर पर उसके समर्थन में उतर आए थे। इस घटना को नस्लवाद और इस्लाम को लेकर बढ़ती नफरत की तरह देखा जा रहा था और कई लोग कह रहे हैं कि इस बच्चे को इसलिए शक की नजर से देखा गया क्योंकि उसका नाम अहमद है।
विज्ञापन
घड़ी बनाने वाला अहमद मिला ओबामा से, जाएगा कतर
5 of 8
अपने घर के बाहर एक छोटी सी प्रेस कांफ्रेंस में मुस्कराते हुए नौवीं क्लास के छात्र अहमद ने कहा था, "मैं ही वो हूं जो घड़ी बनाकर परेशानी में पड़ गया।" टेक्नॉलॉजी में उसकी खासी रूचि है और उसने एक सर्किट बोर्ड के जरिए एक डिजिटल घड़ी बनाई, उसे एक पेंसिल बॉक्स में फिट किया और स्कूल में इंजीनियरिंग के शिक्षक को दिखाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।