{"_id":"75d749be0aa92e56852f44e033aa75a3","slug":"amit-shah-in-banke-bihari-temple","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
Tue, 09 Feb 2016 03:54 AM IST
Updated Tue, 09 Feb 2016 03:54 AM IST
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। ठाकुरजी के दर्शन पाकर वह अभिभूत हो गए। काफी देर तक बांकेबिहारी की मनोहारी छवि को अपलक निहारते रहे। दोपहर करीब 12:30 बजे ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष घनश्याम गोस्वामी, सोनू गोस्वामी, जुगल गोस्वामी ने विधिविधान से पूजन कराया। (ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
2 of 11
सेवायतों ने उन्हें प्रसादी इत्र, केसर चंदन, पटुका, पुष्पमाला आदि भेंट कीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा का यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट पर पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी, जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, सांसद सतीश गौतम, फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल, रविकांत गर्ग, लक्ष्मीनारायण चौधरी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
3 of 11
इस अवसर पर अमित शाह ने मथुरा के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप कृष्ण की नगरी के वासी हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2017 को दृष्टिगत रखते हुए कृष्ण के संदेश कर्म करते रहो का अनुसरण करें। निरंतर पार्टी का कार्य करते हुए उत्तर प्रदेश चुनाव को फतह करने के लिए कमर कस लें। उत्तर प्रदेश फतह के बिना नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा अधूरी है, इसलिए प्रदेश में भाजपा सरकार आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
4 of 11
ब्रज प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम खण्डेलवाल, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, तेजवीर सिंह, प्रणतपाल, अजय पोइया, श्याम सिंह अहेरिया, पंडा सभा अध्यक्ष महेश शर्मा, छैलबिहारी शर्मा, राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, भाजयुमो अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, एसके शर्मा, राजेश चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, रविन्द्र पाण्डेय,वीरेन्द्र अग्रवाल, रामकिशन पाठक, संजय प्रताप सिंह, राजेश सिंह पिंटू, प्रदीप गोस्वामी, विनोद शर्मा, कमलेश अरोड़ा, रघुवीर सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने किए बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन
5 of 11
छटीकरा-वृंदावन मार्ग पर नव निर्मित भव्य श्रीप्रियाकांत जू मंदिर का सोमवार को वेदमंत्रों के उच्चारण के बीच उद्घाटन हो गया। कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और पंजाब-हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी के साथ कई भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इस दौरान विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’अभियान के समर्थन में 125 बेटियों को गोद लेने की घोषणा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।