{"_id":"a03348f3141b9cdc482c0dcfa08d5fa0","slug":"bird-festival-in-chambal-will-become-a-eco-tourism-hub","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बर्ड फेस्टिवल से पर्यटकों को लुभाएगा बीहड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: बर्ड फेस्टिवल से पर्यटकों को लुभाएगा बीहड़
Fri, 04 Dec 2015 03:17 AM IST
Updated Fri, 04 Dec 2015 03:17 AM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: बर्ड फेस्टिवल से पर्यटकों को लुभाएगा बीहड़
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अब तक डकैतों के लिए कुख्यात रहे बीहड़ को विदेशी सैलानी भी देख सकेंगे। पर्यटकों को आकर्षित करने और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने में बर्ड फेस्टिवल काफी मददगार साबित होगा। इससे आगरा, बाह और इटावा के ईको टूरिज्म को नई पहचान मिलेगी। [ब्यूरो/अमर उजाला, बाह (आगरा)]
तस्वीरें: बर्ड फेस्टिवल से पर्यटकों को लुभाएगा बीहड़
2 of 5
फेस्टिवल में पक्षियों को बचाने और बढ़ाने पर चर्चा होगी, संरक्षण के लिए कार्य योजना भी बनेगी। यह कहना है यूपी के अपर प्रबंध निदेशक वन और ईको टूरिज्म के प्रदेश प्रभारी आरके सिंह का। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि चंबल में नए वेटलैंड विकसित किए जाएंगे। अब तक घड़ियाल, मगरमच्छ और डाल्फिन देखने आने वाले पर्यटकों के लिए देसी-विदेशी पक्षी भी नया आकर्षण का केंद्र बनेंगे।
तस्वीरें: बर्ड फेस्टिवल से पर्यटकों को लुभाएगा बीहड़
3 of 5
आरके सिंह ने बताया कि गिरि के बाद इटावा में लायन सफारी में ही शेर देखे जा सकते हैं। कोशिश की जा रही है कि पर्यटक ताजमहल के बाद चंबल की खूबसूरत वादियों और फिर लायन सफारी की सैर करे। बटेश्वर की संस्कृति को देखें। ईको टूरिज्म बढ़ने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: बर्ड फेस्टिवल से पर्यटकों को लुभाएगा बीहड़
4 of 5
डेनमार्क की पर्यटन विशेषज्ञ लियोनी द वीरा के साथ फेस्टिवल की तैयारियों का जायजा लिया। वह सारस विलेज से सबसे अधिक प्रभावित दिखे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि यहां पक्षियों की मौजूदगी बर्ड वाचर के लिए रोमांचक साबित होगी। पक्षियों के संरक्षण पर कई किताबें लिखने वाले टिम यूपी के राज्यपक्षी सारस से काफी आकर्षित हैं। वह बताते हैं कि इन दिनों वह सारस पर लिखी गईं किताबों का अध्ययन कर रहे हैं। टिम अपलेटन ने 27 साल पहले ब्रिटेन में दुनिया का पहला बर्ड फेयर आयोजित किया था। आज इस फेयर में 73 मुल्कों के 23 हजार विदेशी सैलानी शामिल होते हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: बर्ड फेस्टिवल से पर्यटकों को लुभाएगा बीहड़
5 of 5
बर्ड फेस्टिवल के लिए गुरुवार देर शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण संजीव शरण ने शाम को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, सारस विलेज में मुख्यमंत्री के पहुंचने की संभावना पर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विलेज में पक्षी विशेषज्ञों के साथ चाय पर चर्चा कर सकते हैं। जैतपुर के नंदगवां रोड पर सिद्धांतराज डिग्री कालेज के पास हेलीपैड बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हेलीकाप्टर से यहां पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से चंबल सफारी जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।