{"_id":"cc02cfba5e0359e657d78e76a973f478","slug":"bomb-found-on-overbridge-with-threatening-letter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज पर मिला बम, पास में था डेढ़ पन्ने का धमकी भरा पत्र","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ओवरब्रिज पर मिला बम, पास में था डेढ़ पन्ने का धमकी भरा पत्र
Fri, 05 Feb 2016 03:34 AM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 03:34 AM IST
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर मिला बम, पास में था डेढ़ पन्ने का धमकी भरा पत्र
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इलाहाबाद-मिर्जापुर मार्ग पर मेजा में रेलवे ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार सुबह पॉलीथीन में बम रखा मिला। बम मिलने की खबर फैली तो इलाके में खलबली मच गई। मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। ओवरब्रिज पर आवागमन रुक गया। मेजा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को दूर हटा दिया। एसपी यमुनापार के साथ सीओ मेजा भी आ गए। बीडीएस और फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंची। (ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद)
ओवरब्रिज पर मिला बम, पास में था डेढ़ पन्ने का धमकी भरा पत्र
2 of 7
बीडीएस ने पूरी सावधानी के साथ पॉलीथीन खोली तो उसमे में एक बाइक की बैट्री और दो डिवाइस और बारूद था। डिवाइस के तार को बैट्री से नहीं जोड़ा गया था। पुलिस का मानना है कि बैट्री से डिवाइस के तार जुड़े होते तो विस्फोट होने का खतरा था। उसी पॉलीथीन में टेप से चिपकाकर डेढ़ पन्ने का अंग्रेजी में रेलमंत्री को लिखा खत भी था। पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर बम रखने वाले की तलाश में जुटी है।
ओवरब्रिज पर मिला बम, पास में था डेढ़ पन्ने का धमकी भरा पत्र
3 of 7
शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे कुछ लोग मेजा रेलवे ओवर ब्रिज से गुजर रहे थे। उनमें से किसी की नजर ओवरब्रिज पर रखे पॉलीथीन पर पड़ी। पॉलीथीन में बम होने की आशंका पर दहशत फैल गई। शोरगुल मचा तो आसपास के गांव के लोग भी आ गए। जानकारी मिलने पर मेजा रोड चौकी प्रभारी मनमोहन मिश्र, इंस्पेक्टर पीएन मिश्र, सीओ मेजा जितेंद्र कुमार दुबे और एसपी यमुनापार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर मिला बम, पास में था डेढ़ पन्ने का धमकी भरा पत्र
4 of 7
पुलिस ने ओवर ब्रिज पर आवागमन रोक दिया और भीड़ को दूर कर इलाके की घेरेबंदी कर दी। शहर से बीडीएस को मौके पर भेजा गया। बीडीएस प्रभारी स्वामी नाथ सिंह के नेतृत्व में बम की जांच की गई। बम को निष्क्रिय किया गया। जांच में पाया गया कि पॉलीथीन के अंदर बाइक की बैट्री (12वोल्ट), दो छड़नुमा डिवाइस, पटाखों के पैकेट थे। डिवाइस, बैट्री और बारूद देखकर लोग हैरान थे।
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर मिला बम, पास में था डेढ़ पन्ने का धमकी भरा पत्र
5 of 7
हालांकि राहत वाली बात रही कि डिवाइस के तार को बैट्री से जोड़ा नहीं गया था। वरना विस्फोट होने का खतरा था। उसी पॉलीथीन के अंदर ही टेप से चिपकाकर अंग्रेजी लिखा एक डेढ़ पन्ने का पत्र था। जिसे रेलमंत्री को लिखा गया था। बम डिफ्यूज होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मेजा पुलिस ने डिफ्यूज बम के उपकरणों को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।