{"_id":"e6231f6ba07b92d99fc92cc4c2e114f1","slug":"bullet-train-comming-soon-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद
Tue, 08 Dec 2015 08:36 PM IST
Updated Tue, 08 Dec 2015 08:36 PM IST
विज्ञापन
हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में बुलेट ट्रेन का सपना एक कदम और आगे बढ़ता दिख रहा है। एक लाख करोड़ के इस प्रोजक्ट के लिए जापान ने आसान शर्तों पर 90 हजार करोड़ का ऋण देने की घोषणा कर दी है। जिसके बाद भारत में भी जल्द बुलेट ट्रेन दौड़ती दिखेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की उन ट्रेनों के बारे में जिनकी रफ्तार धड़कनों को भी थाम देती है। नहीं तो, आइए हम आपको बताते हैं दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेनों के बारे में।
हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद
2 of 11
हालांकि वर्तमान में दुनिया के कई देशों में बुलेट ट्रेन जैसी तेज रफ्तार ट्रेन दौड़ रही हैं। जिनमें अमेरिका, चाइना, फ्रांस, जर्मनी, इटली, पोलैंड, रूस, दक्षिण कोरिया, स्पेन, इंग्लैंड, आस्ट्रिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और स्वीड़न प्रमुख हैं। हालांकि बुलेट ट्रेन की तकनीक के मामले में चीन सबसे आगे निकलता दिख रहा है। चीन की शंघाई मैग्लेव अधिकतम 430 स्पीड के साथ शंघाई से बीजिंग के बीच का सफर तय करती है।
हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद
3 of 11
वर्तमान में दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन का तमगा मिला है जापान की मैग्लेव को। कुछ दिन पहले हुई टेस्ट रन के दौरान मैग्लेव 600 किमी से ज्यादा की रफ्तार पर करीब 11 सेकंड तक रही। हालांकि इसकी औसत रफ्तार 400 किमी प्रति घंटा है। बता दें कि दुनिया को बुलेट ट्रेन से रूबरू कराने वाला देश भी जापान ही था। जिसने 1964 में शिनकनसेन नाम की बुलेट ट्रेन को 400 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर दुनियाभर को चौंका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद
4 of 11
चीनी की ही Harmony CRH 380A की गिनती भी दुनिया की फास्टेस्ट ट्रेन में होती है। इसकी अधिकतम स्पीड़ 380 किमी प्रति घंटे तक है। वैसे यह अधिकतम 486 किमी तक की रफ्तार पकड़ चुकी है। इसका परिचालन 2010 से शुरू हुआ। यह भी बिजिंग से शंघाई तक का सफर तय करती है।
विज्ञापन
हम भी दौड़ेंगे बुलेट की स्पीड से, जल्द पूरी होगी उम्मीद
5 of 11
इटली की AGV Italo को भी तेज रफ्तार ट्रेनों में गिना जाता है। साल 2012 में इस ट्रेन ने पहली बार परिचालन शुरू किया। 360 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से दौड़ने वाली AGV इटली से जर्मनी के मिलान तक की दूरी तय करती है। इस ट्रेन को दुनिया की सबसे ज्यादा इको और इकॉनामिक फ्रेंडली ट्रेन माना जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।