फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत बनकर आया टैंकर, तीन महिलाएं जिंदा जली

Thu, 17 Dec 2015 09:23 AM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 09:23 AM IST
विज्ञापन

मौत बनकर आया टैंकर, तीन महिलाएं जिंदा जली

burning Diesel tanker

दिल्ली-आगरा हाईवे पर बुधवार को डीजल लेकर आगरा जा रहे टैंकर पर से चालक नियंत्रण खो बैठा और टैंकर अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के बिजली के खंभे से जा टकराया। टक्कर लगने के बाद टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई।


मौत बनकर आया टैंकर, तीन महिलाएं जिंदा जली

burning Diesel tanker

इस दर्दनाक हादसे में तीन महिला सवारियों की आग में जल जाने के कारण मौत हो गईं, चालक-क्लीनर समेत पांच लोग झुलस गए। आग की लपटों में झुलसकर तीन मवेशी भी मर गए।

मौत बनकर आया टैंकर, तीन महिलाएं जिंदा जली

burning Diesel tanker

आग की लपटे इतनी तेज थी कि घटनास्थल के पास रह रहे लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए। हाईवे पर यातायात रोक दिया गया। आग पर काबू पाने और हाईवे पर फिर से यातायात चालू करने में पुलिस को तीन घंटे लग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत बनकर आया टैंकर, तीन महिलाएं जिंदा जली

burning Diesel tanker

हादसा बुधवार दोपहर करीब 1:25 बजे थाना फरह क्षेत्र में गांव रैपुरा जाट के पास हुआ। इसमें आगरा के शमशाबाद रोड स्थित बरौली अहीर निवासी मंजू पत्नी श्रीकृष्ण, बबली पत्नी सुंदर, श्यामो पत्नी रामनाथ की मौके पर ही मौत हो गईं। यहीं की कुसमा पत्नी पप्पू, कमलेश पत्नी श्रीराम, सुशीला पत्नी बबुला, चालक जुगेंद्र निवासी बाजना नौहझील और क्लीनर बीनू झुलस गए। इन्हें आगरा-मथुरा के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

मौत बनकर आया टैंकर, तीन महिलाएं जिंदा जली

burning Diesel tanker

बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे टैंकर चालक रिफाइनरी के पास स्थित एचपीसीएल ( हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ) के तेल डिपो से डीजल लेकर आगरा के लिए चला था। गेट नंबर नौ के बाहर उसने छह महिला सवारियों को को टैंकर में बैठाया। हादसे के वक्त टैंकर गांव रैपुराजाट के देवी मंदिर मोहल्ला के पास सिक्स लेन के लिए बनाई गई सर्विस लेन से होकर जा रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed