{"_id":"a910d50f726359a897a707493afe7aad","slug":"centre-turns-atm-for-tamil-nadu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ATM बनी मोदी सरकार, घंटे भर में तमिलनाडु को दिए 936 करोड़","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ATM बनी मोदी सरकार, घंटे भर में तमिलनाडु को दिए 936 करोड़
Tue, 24 Nov 2015 12:09 AM IST
इमरान क़ुरैशी बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
इमरान क़ुरैशी बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारी बारिश झेलने वाले तमिलनाडु को केंद्र से दो घंटे के भीतर ही लगभग एक हजार करोड़ रुपए की राहत मिल गई इससे सब अचंभित हैं। राज्य की जयललिता सरकार ने सोमवार सुबह केंद्र सरकार से दो हजार करोड़ रुपए की राहत देने के लिए पत्र लिखा था। इसके एक या दो घंटे के भीतर ही केंद्र सरकार ने 936. 63 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी।(इमरान क़ुरैशी बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए)
ATM बनी मोदी सरकार, घंटे भर में तमिलनाडु को दिए 936 करोड़
2 of 10
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु को तुरंत 936.63 करोड़ रुपए की वित्तीय राहत जारी करने का निर्देश दिया है ताकि बाढ़ से पैदा स्थिति से निपटा जा सके।”
ATM बनी मोदी सरकार, घंटे भर में तमिलनाडु को दिए 936 करोड़
3 of 10
पिछले दिनों चेन्नई और उसके आसपास के इलाकों में कई दिनों तक हुई भारी बारिश से काफी तबाही हुई जिससे 79 लोग मारे गए। शहर के कई जलमग्न इलाकों से लोगों को निकालने के लिए सेना, वायुसेना और नौसेना के साथ-साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन टीमों की मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
ATM बनी मोदी सरकार, घंटे भर में तमिलनाडु को दिए 936 करोड़
4 of 10
तमिलनाडु के बाद आंध्र प्रदेश के कई इलाके भी बारिश से प्रभावित हुए जिनमें देश का धान का कटोरा कहे जाने वाला नेल्लोर जिला भी शामिल है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र सरकार को पत्र लिख कर तीन हजार करोड़ रुपए की राहत मांगी है और इसमें से एक हजार करोड़ की राशि तुरंत जारी किए जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
ATM बनी मोदी सरकार, घंटे भर में तमिलनाडु को दिए 936 करोड़
5 of 10
ये पत्र 19 नवंबर को लिखा गया था। आंध्र प्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, “राहत के लिए भेजे गए हमारे आग्रह पर अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। ”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।