फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सॉस, पढ़िए ये खबर

Wed, 04 Nov 2015 09:08 AM IST
Updated Wed, 04 Nov 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सॉस, पढ़िए ये खबर

chemical and powder used for sauce making

सॉस बनाने वाली अन्नपूर्णा फूड एंड किम फैक्ट्री पर छापा मारकर एफसडीए की टीम ने बड़ी मात्रा में केमिकल और पाउडर बरामद किया है। शक है कि इसी केमिकल से सॉस तैयार हो रहा थी जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। फैक्ट्री का लाइसेंस निलंबित कर माल सीज कर दिया गया है। कार्रवाई से बाजार में खलबली मची हुई है।

ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली।

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सॉस, पढ़िए ये खबर

chemical and powder used for sauce making

यह सॉस आसपास के जिलों में भी सप्लाई हो रहा था। कुछ दिनों पहले ही शहामतगंज में तेल का खेल पकड़ा गया था अब खतरनाक सॉस बनाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को दोपहर बाद हजियापुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की स्थानीय टीम नेअन्नपूर्णा फूड एंड किम फैक्ट्री में छापा मारा। यहां विभिन्न ब्रांड की बोतलों में सॉस पैक किया जा रहा था। यहां बड़ी मात्रा में केमिकल और पाउडर भी पाया गया है।

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सॉस, पढ़िए ये खबर

chemical and powder used for sauce making

टीम को इस सॉस के बनाने में पाउडर और खतरनाक केमिकल के इस्तेमाल होने की प्रथम दृष्टया पुष्टि हुई है। टीम ने इस कंपनी की कोन्टीनेंटल सॉस, चिली सॉस, सोया सॉस, गाजर पल्प, टिपटाप विनेगर (सिरका) के नमूने लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। इन नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस कंपनी कालाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सॉस, पढ़िए ये खबर

chemical and powder used for sauce making

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय जैसवाल ने बताया कि फैक्ट्री में मिली क्यूलरी सॉस की 134 पेटी, कोन्टीनेंटल सॉस की 14, ग्रीन चिली की 16, टिपटॉप सिरका की 37 पेटी सीज कर दी है। गाजर पल्प के 84 पीपा सीज किए हैं। प्रत्येक पीपे में 50-50 किलो माल है। मौके पर मिले पाउडर और केमिकल के नमूने भी परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी सॉस, पढ़िए ये खबर

chemical and powder used for sauce making

अजय जैसवाल, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि ‘सॉस बनाने वाली कंपनी एफएसडीए में पंजीकृत है लेकिन इसके उत्पाद मिस ब्रांड के साथ-साथ प्रथमदृष्टया स्वास्थ्य के प्रति हानिकारक प्रतीत होते हैं। इसीलिए माल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ लाइसेंस का निलंबित करते हुए माल को सीज कर दिया है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed