{"_id":"1f0b60905cc21c9af9ad84f4cf34c36f","slug":"curfew-in-jahanabad-27-arrested-and-report-on-250-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार
Sat, 16 Jan 2016 08:33 AM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जहानाबाद के अंदर जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद जहानाबाद में हुआ तनाव शुक्रवार को दूसरे दिन भी बरकरार रहा। पूरे इलाके में अघोषित कर्फ्यू सा माहौल है। पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने ढाई सौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। इसमें 37 नामजद हैं। रात में हुई ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कमिश्नर, आईजी, डीआईजी इलाके में कैंप कर रहे हैं।
ब्यूरो/अमर उजाला, जहानाबाद(बिंदकी)।
जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार
2 of 8
जहानाबाद कस्बे में गुरुवार को जुलूस के दौरान पथराव, मारपीट, आगजनी व फायरिंग हुई थी। इसके बाद से आईजी बीबी शर्मा और डीआईजी भगवान स्वरूप श्रीवास्तव कैंप कर रहे हैँ। शुक्रवार को आला अफसरों ने अलग-अलग बैठकें कर सांप्रदायिक सौहार्द बनाने की अपील की।
जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार
3 of 8
चौकसी के बीच सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज कराई गई। इसके बाद नगर पंचायत में अधिकारियों ने कस्बेवासियों को बुलाकर बैठक की गई। इसमें दोनों वर्गों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। वहीं दूसरी तरफ आरएएफ, पीएसी और पुलिस कर्मी गलियों और मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार
4 of 8
ज्यादा संवेदनशील मुहल्लों में उन्हें टुकड़ी के रूप में तैनात कर दिया गया है। जहानाबाद एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि 37 लोगों को नामजद के अलावा 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। इन पर दहशत फैलाने, बलवा, हत्या के प्रयास, पुलिस मुठभेड़, आगजनी, पथराव की धारा लगाई गई है। इसमें 27 को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जहानाबाद में कर्फ्यू का माहौल, ताबड़तोड़ छापेमारी में 27 गिरफ्तार
5 of 8
आगजनी वाले स्थानों पर थानेदारों की ड्यूटी लगी है। आईजी, डीआईजी, डीएम, एसपी ने बेखौफ होकर दुकानें खोलने और घरों से बाहर निकलने की अपील करते रहे, लेकिन इलाके में सन्नाटा रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।