फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

Thu, 17 Dec 2015 07:05 PM IST
Updated Thu, 17 Dec 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

First women fighter pilots from around the world

भारतीय वायुसेना में भी जल्द ही महिला पायलट लड़ाकू ‌विमान उड़ाती दिखेंगी। हैदराबाद स्थित वायुसेना अकादमी में तीन महिला पायलटों को लड़ाकू विमानों का प्रशिक्षण देने योग्य पाया गया। वायुसेना में महिलाएं हैं, लेकिन वे लड़ाकू विमान नहीं उड़ातीं। सरकार ने हाल में महिलाओं को लड़ाकू विमानों की कमान सौंपने का फैसला लिया था। भारत की पहली लड़ाकू पायलट होने का गौरव किस महिला को मिलेगा, ये जल्द तय हो जाएगा। मिलिए उन महिलाओं से जिन्हें अपने-अपने देशों में पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट होने का गौरव मिला।

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

First women fighter pilots from around the world

साबिहा गुकचेन तुर्की की पहली महिला लड़ाकू पायलट थीं। उन्हें दुनिया की पहली म‌हिला लड़ाकू पायलट भी माना जाता है। वे तुर्की के पहले राष्ट्रपति मुस्तफा कमाल अतातुर्क, जिन्हें आधुनिक तुर्की का शिल्‍पी भी माना जाता है, की गोद ली हुई आठ संतानों में एक थीं। फ्रांस की मारी मारवींट (20 फरवरी 1875– 14 दिसंबर 1963) और रूस की युगेनी मिखाइलोवना साखोवस्काया (1889 -1920) साबिहा से पहले विमान उड़ा चुकी थीं।

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

First women fighter pilots from around the world

साबिहा (22 मार्च 1913 – 22 मार्च 2001) 23 वर्ष की उम्र में ही लड़ाकू पायलट बन गई थीं। इंस्टिट्यूट फॉर वोमेन ऑफ एवियेशन वर्ल्डवाइड के मुताबिक, साबिहा ने 1937 में तुर्की द्वारा देर्सिम विद्रोहियों के खिलाफ चलाए अभियान में हिस्सा ल‌िया। तुर्की के शहर इस्तांबुल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम साबिहा गुकचेन के नाम पर ही रखा गया है। 1996 में अमेरिकी एयरफोर्स ने इतिहास के 20 महान वायुयान चालकों की सूची प्रकाशित की, साबिहा उस सूची में जगह बनाने वाली एक मात्र महिला थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

First women fighter pilots from around the world

जो कुम ह्यांग और रिम सोल उत्तर कोरिया की पहली म‌हिला लड़ाकू पायलट हैं। 22 जून, 2015 को कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (KCNA) ने तस्वीरें जारी कर खुद ये जानकारी दी। तस्वीरों में दोनों पायलट कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के साथ थीं। केसीएनए के मुताबिक, किम जोंग उन अपनी महिला लड़ाकू पायलटों की टीम को 'फ्लॉवर्स ऑफ द स्काई' कहते हैं।

विज्ञापन

मिलिए लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पहली मर्दानियों से, तस्वीरें

First women fighter pilots from around the world

1987 में पैदा हुई आयशा फारूक पाकिस्तान की पहली महिला लड़ाकू पायलट थीं। वे उन छह महिला पायलटों में से एक थीं, जिन्हें पाकिस्तानी एयरफोर्स ने लड़ाकू पायलट के रूप में चुना। पाकिस्तानी सेना में तकरीबन 4,000 महिला कार्यरत हैं, हालांकि ज्यादातर डेस्क और मेडिकल सेवााओं में तैनात हैं। वे फिलहाल पाकिस्तानी एयरफोर्स की स्‍क्वैड्रन 20 का हिस्सा हैं और 20 पुरुष पायलटों के साथ चीन के बने लड़ाकू विमान F7PG उड़ाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed