{"_id":"f79428920e9be3b45451aa8815d65e4a","slug":"five-children-injured-by-oil-of-transformer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: ट्रांसफॉर्मर फटा, खौलते तेल से झुलसे पांच बच्चे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: ट्रांसफॉर्मर फटा, खौलते तेल से झुलसे पांच बच्चे
Wed, 16 Sep 2015 01:42 PM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: ट्रांसफॉर्मर फटा, खौलते तेल से झुलसे पांच बच्चे
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव में एचटी लाइन पर लगा 10 केवी का ट्रांसफॉर्मर धमाके के साथ फट गया। ट्रांसफार्मर से निकले खौलते तेल की चपेट में आकर पांच बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। कई मकानों में दरार पड़ गई, जबकि एक घर की छत गिरने के साथ ही उसमें आग लग गई। मासूमों की चीखपुकार और इस हादसे से गांव में हाहाकार मच गया। झुलसे बच्चों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। (अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ)
तस्वीरें: ट्रांसफॉर्मर फटा, खौलते तेल से झुलसे पांच बच्चे
2 of 5
गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया। मुख्य अभियंता ने गांव में पहुंचकर हादसे की जानकारी लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव पचपेड़ा में बिजली आपूर्ति के लिए विभाग ने एचटी लाइन के पोल पर 10-10 केवी के ट्रांसफॉर्मर लगा रखे हैं।
तस्वीरें: ट्रांसफॉर्मर फटा, खौलते तेल से झुलसे पांच बच्चे
3 of 5
इकबाल के घर के पास लगा 10 केवी का ट्रांसफॉर्मर सुबह करीब 7:30 बजे धमाके के साथ फट गया। ट्रांसफॉर्मर का उबलता तेल इकबाल के घर में खेल रहे बच्चों के ऊपर जाकर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर निशा, सानिया, गुलजार, सानिया और सना गंभीर रूप से झुलस गईं। धमाके से ग्रामीण हकीकत के मकान की कच्ची छत गिर गई और उसमें आग लग गई। ग्रामीणों ने जाम लगाते हुए एसडीओ और जेई को मौके पर बुलाने और उन पर कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: ट्रांसफॉर्मर फटा, खौलते तेल से झुलसे पांच बच्चे
4 of 5
गुस्साए ग्रामीणों ने विक्टोरिया पार्क पहुंचकर मुख्य अभियंता आफिस का घेराव किया। ग्रामीणों की मांग पर मुख्य अभियंता राधेश्याम यादव मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। इसके बाद वे स्याल बिजलीघर पर पहुंचे और वहां मौजूद एसएसओ रविंद्र नागर से जेई ओर एसडीओ के बारे में पूछा। फोन पर ही एसडीओ वंशराज सिंह को हड़काते हुए जमकर क्लास लगाई।
विज्ञापन
तस्वीरें: ट्रांसफॉर्मर फटा, खौलते तेल से झुलसे पांच बच्चे
5 of 5
10 केवी के ट्रांसफॉर्मर पर 20 से ज्यादा कनेक्शन चलने की बात कही जा रही है। क्षमता से ज्यादा लोड होने पर ट्रांसफॉर्मर फटा है। विभाग की लापरवाही का खामियाजा मासूम बच्चों को भुगतना पड़ा है। इस बारे में मुख्य अभियंता ने बताया कि उन्होंने घटना पर पहुंचकर सब देख लिया है। मामले की जांच रिपोर्ट एसडीओ और जेई से मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।