{"_id":"3dc54165d50d33ead94f0c217ff38f6c","slug":"four-labour-dead-by-falling-in-this-pit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यही है वो मौत का गड्ढा, जिसने एक-एक करके लीं चार जानें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यही है वो मौत का गड्ढा, जिसने एक-एक करके लीं चार जानें
Thu, 03 Sep 2015 08:36 AM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
यही है वो मौत का गड्ढा, जिसने एक-एक करके लीं चार जानें
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रामपुर डिस्टलरी में बायोगैस डाइजेस्टर टैंक की सफाई लगे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूरों को गंभीर स्थिति में मुरादाबाद के साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। रामपुर डिस्टलरी के बायोगैस डाइजेस्टर टैंक की सफाई का जिम्मा ठेकेदार के पास है। (अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर)
यही है वो मौत का गड्ढा, जिसने एक-एक करके लीं चार जानें
2 of 5
बुधवार को करीब 8.5 मीटर ऊंचे बायोगैस डाइजेस्टर टैंक की सफाई का काम कराया जा रहा था। काम में सात मजदूर लगे थे। दोपहर लगभग 12 बजे एक मजदूर का पैर फिसल गया और वो टैंक के गेट के बाहर तरल पदार्थ की गंदगी से भरे गड्ढे में जा गिरा। साथी को गिरता देख दूसरे मजदूरों ने बचाने की कोशिश की और इसी कोशिश में एक-एक कर सातों मजदूर गड्ढे में जा गिरे।
यही है वो मौत का गड्ढा, जिसने एक-एक करके लीं चार जानें
3 of 5
मजदूरों के गिरने से फैक्ट्री प्रबंधन में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री प्रशासन ने अन्य मजदूरों की मदद से किसी तरह उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यही है वो मौत का गड्ढा, जिसने एक-एक करके लीं चार जानें
4 of 5
मुरादाबाद के साईं अस्पताल में पहुंचने पर डाक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन की हालत गंभीर होने पर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। घटना की सूचना पर डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वमी समेत पुलिस और अन्य प्रशासनिक अफसर भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
यही है वो मौत का गड्ढा, जिसने एक-एक करके लीं चार जानें
5 of 5
मृतकों की सूची
1- नासिर अली - थाना टीन (गंज थाना क्षेत्र)
2-पप्पू- ग्राम बीसरी (थाना पटवाई)
3-सुंदर
4-निर्मल
साईं अस्पताल में भर्ती
1-नंद किशोर
2-रूपकिशोर
3-रामवीर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।