सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मोदी के बनारस में उफान पर गंगा, नावों का संचालन बंद

Updated Tue, 21 Jul 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: मोदी के बनारस में उफान पर गंगा, नावों का संचालन बंद

Ganga's water level high in Varanasi.

काशी में गंगा सामान्य स्तर से चार मीटर ऊपर बहने लगी है। इससे सोमवार की शाम 50 से अधिक घाटों का आपस में संपर्क टूट गया। हालांकि दोपहर बाद ही गंगा का बढ़ाव ठहर गया था लेकिन जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने छोटी नावों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया।


Trending Videos

तस्वीरें: मोदी के बनारस में उफान पर गंगा, नावों का संचालन बंद

Ganga's water level high in Varanasi.

उधर, वरुणा में बढ़ाव के चलते सराय मोहाना के पास बना लकड़ी के पुल को खोल दिया गया। इससे वहां से अब ग्रामीण इलाके के लोग दूध, सब्जियां लेकर नावों से ही शहर आ सकेंगे। गंगा कई घाटों की सीढ़ियों से ऊपर आकर अब फर्श पर बहने लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: मोदी के बनारस में उफान पर गंगा, नावों का संचालन बंद

Ganga's water level high in Varanasi.

केंद्रीय जल आयोग के अभियंताओं ने सोमवार को गंगा का जलस्तर 63.31 मीटर रिकार्ड किया। सामान्य जल स्तर 59.41 मीटर है। वहीं, खतरे का निशान 71.262 मीटर है। फिलहाल बढ़ाव की गति थम गई है लेकिन फर्श पर गंगा के आने से तटीय इलाके के लोग बाढ़ की आशंका से परेशान हो उठे हैं।

तस्वीरें: मोदी के बनारस में उफान पर गंगा, नावों का संचालन बंद

Ganga's water level high in Varanasi.

सामने घाट के पास भी गंगा का प्रवाह बस्तियों की ओर बढ़ रहा है। इससे मलहिया टोला, मदरवा समेत आसपास के इलाकों में लोग चिंतित हैं। दशाश्वमेध घाट पर तीर्थ पुरोहितों, मल्लाहों ने सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। आरती स्थल में बदलाव कर दिया गया। अब आरती ऊपरी फर्श पर होने लगी है। गंगा में बढ़ाव का असर वरुणा पर भी पड़ा है।

विज्ञापन

तस्वीरें: मोदी के बनारस में उफान पर गंगा, नावों का संचालन बंद

Ganga's water level high in Varanasi.

जलस्तर बढ़ने से सराय मोहाना के पास वरुणा नदी पर बने लकड़ी के अस्थाई पुल को खोल दिया गया। डीएम के निर्देश पर देर शाम एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने जल पुलिस थाने में मल्लाहों के साथ बैठक की। इस दौरान छोटी नावों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। एडीएम सिटी ने हिदायत दी कि मझोली और बड़ी नाव, स्टीमर किनारे पर ही चलाई जाएंगी। कोई भी नाव इस पार से उस पार नहीं चलाई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed