फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी पहुंचे गौतम गंभीर, उमड़ पड़ी चाहने वालों की भीड़

Mon, 15 Feb 2016 06:06 AM IST
Updated Mon, 15 Feb 2016 06:06 AM IST
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे गौतम गंभीर, उमड़ पड़ी चाहने वालों की भीड़

gautam gambheer reached varanasi

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि छोटे शहरों में असीम प्रतिभाएं हैं मगर संसाधन और सुविधाएं कम होने की वजह से उन्हें मौका नहीं मिल पा रहा है। गंभीर ने कहा कि आईपीएल जैसे क्रिकेट के फॉर्मेट से उदीयमान खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिल रहा है। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)

वाराणसी पहुंचे गौतम गंभीर, उमड़ पड़ी चाहने वालों की भीड़

gautam gambheer reached varanasi

पड़ाव स्थित जयपुरिया स्कूल में क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में गंभीर ने कहा कि वे खुद आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया में वापसी के लिए प्रयासरत हैं। अकादमी का उद्घाटन करने के बाद गौतम गंभीर ने खुली परिचर्चा में बच्चों के सवालों का जवाब दिया। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि छोटे-छोटे शहरों से भी क्रिकेटर निकल रहे हैं। जरूरत है उन्हें मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाए।

वाराणसी पहुंचे गौतम गंभीर, उमड़ पड़ी चाहने वालों की भीड़

gautam gambheer reached varanasi

भारतीय टीम के वर्तमान प्रदर्शन के बारे में गंभीर ने कहा कि हम बढ़िया खेल रहे हैं। जहां तक आईपीएल में प्रदर्शन की बात है तो 20 ओवर के मैच में कभी भी कुछ भी हो सकता है। कहा कि बनारस सहित अन्य शहरों में स्पोर्ट्स कॉलेज बनवाने के साथ ही यहां युवा क्रिकेटरों को आगे लाने की जरूरत है। टीम में वापसी के सवाल पर गंभीर ने कहा कि आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को दुबारा वापसी के लिए विवश कर दूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे गौतम गंभीर, उमड़ पड़ी चाहने वालों की भीड़

gautam gambheer reached varanasi

इस दौरान छात्रों संग क्रिकेट खेलकर क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन करने के बाद गंभीर ने विद्यालय के पहले वार्षिकोत्सव ‘सृजन’ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर बच्चों ने वाहवाही बटोरी। इससे पूर्व जयपुरिया ग्रुप के वाईस चेयरमैन श्रीवत्स जयुपरिया, स्कूल के चेयरमैन दीपक बजाज, निदेशक मनोज बजाज, मंजू बुद्धिया आदि ने स्वागत किया। कार्यक्रम में महापौर रामगोपाल मोहले, संजय अग्रवाल, सुनील सचदेवा, गौरव अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे गौतम गंभीर, उमड़ पड़ी चाहने वालों की भीड़

gautam gambheer reached varanasi

स्कूल कैंपस में गौतम गंभीर के पहुंचने के बाद बच्चों ने उनका जोरदार स्वागत किया। खुली परिचर्चा में बच्चों ने गंभीर के स्कूली जीवन से लेकर खेल के मैदान तक पहुंचने के सफर से जुड़े कई सवाल पूछे। पहला मैच खेलते वक्त कैसा महसूस कर रहे थे, छात्र एकलव्य के इस सवाल पर गंभीर ने कहा कि जैसे परीक्षा से पहले पेपर को लेकर टेंशन होती है, उसी तरह। इसके अलावा प्राची ने स्कूल लाइफ में वैलेंटाइन डे मनाने और आर्या ने खेल और पढ़ाई साथ-साथ होने पर परिवार के रुख से जुड़े सवाल पूछे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed