{"_id":"609625c31db7cd56d46ad5691e82702a","slug":"hema-malini-said-she-loves-mathura","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सबके सामने बताया हेमा मालिनी ने कि वो किसकी दीवानी हैं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सबके सामने बताया हेमा मालिनी ने कि वो किसकी दीवानी हैं
Thu, 03 Sep 2015 07:24 AM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 07:24 AM IST
विज्ञापन
सबके सामने बताया हेमा मालिनी ने कि वो किसकी दीवानी हैं
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न मैं राधा, न मीरा, मैं तो हूं श्रीकृष्ण की दीवानी। बंदी में इन पक्तियों के साथ जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद हेमामालिनी ने कहा कि मुझे कान्हा का प्रेम इस भूमि की ओर खींच लाया। यहां आना-जाना तो दशकों से है, लेकिन सांसद बनने की इच्छा सिर्फ इसी वजह से हुई। (अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा)
सबके सामने बताया हेमा मालिनी ने कि वो किसकी दीवानी हैं
2 of 5
बुधवार को सांसद हेमामालिनी ने राया से बलदेव जाने वाले मार्ग के निरीक्षण की बात कहकर पीडब्लूडी अफसरों के हाथ-पैर फुला दिए। कारब-बंदी गांव तक उन्होंने कई स्थानों पर रुककर मार्ग की गुणवत्ता की जानकारी ली। यहां गांवों में लोगों से कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने और अफसरों को इसका खास ख्याल रखने के निर्देश भी दिए।
सबके सामने बताया हेमा मालिनी ने कि वो किसकी दीवानी हैं
3 of 5
यह मार्ग करीब 26 लाख रुपये की लागत से बन रहा है। बंदी में उन्होंने कहा कि काम होना चाहिए। मुझे श्रेय नहीं चाहिए। आप बताइए विकास के लिए किससे बात करनी है। मैं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात करती हूं और उनके पिता सपा मुखिया से भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबके सामने बताया हेमा मालिनी ने कि वो किसकी दीवानी हैं
4 of 5
केंद्र में मथुरा के विकास के लिए कई प्रस्ताव दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने सांसद निधि से बनाई गई दो सड़क गांव कारब में लोकार्पण भी किया। मनोवांछा कुंड के लिए सांसद निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
सबके सामने बताया हेमा मालिनी ने कि वो किसकी दीवानी हैं
5 of 5
इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक अजय कुमार पोइया, डा. मुरारी लाल, जनार्दन शर्मा, राजेश सिंह पिंटू, सुरेश भारद्वाज, प्रदीप गोस्वामी, विनोद प्रधान, संजय गोविल, संजय प्रताप सिंह, अनिल मालवीय, नट्टू पंडित आदि साथ थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।