फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: ताज की खूबसूरती में खोए 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के हीरो

Mon, 21 Dec 2015 02:56 AM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 02:56 AM IST
विज्ञापन

PICS: ताज की खूबसूरती में खोए 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के हीरो

Hollywood actor Orlando Bloom see the Tajmahal.

‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से युवाओं के दिलों पर छाए हॉलीवुड अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम सुरक्षा घेरे में रविवार शाम लगभग साढ़े चार बजे अमर सिंह के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। वह जैसे ही स्मारक पहुंचे तो कुछ पर्यटकों ने उन्हें पहचान लिया। ब्लूम के साथ फोटो खिंचवाने के लिए जद्दोजहद करने लगे। मगर, सुरक्षाकर्मियों ने आसपास नहीं फटकने दिया। (ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा)

PICS: ताज की खूबसूरती में खोए 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के हीरो

Hollywood actor Orlando Bloom see the Tajmahal.

सूरज ढलने को था। सर्द हवाएं ठिठुरन बढ़ाने लगी थीं। सफेद शर्ट और नीली जींस में ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ के हीरो ऑरलैंडो ब्लूम बस एक टक संगमरमरी ताजमहल को निहारे जा रहे थे। समय बार-बार ताज से बाहर जाने के लिए दस्तक दे रहा था। मगर, इस संगमरमरी इमारत के दीदार से ब्लूम का मन नहीं भर पाया था। उनके कदम कुछ दूर चलने के बाद रुक जाते और पलटकर इसे फिर निहारते।

PICS: ताज की खूबसूरती में खोए 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के हीरो

Hollywood actor Orlando Bloom see the Tajmahal.

ब्लूम ने लगभग एक घंटे तक ताज का दीदार किया। इधर, अंधेरा भी घिरने लगा था। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों और अमर सिंह ने ब्लूम को चलने के लिए कहा। वह चलते-चलते बस इतना ही बोले ‘अमेजिंग’। बता दें कि हॉलीवुड अभिनेता के भ्रमण का पूरा बंदोबस्त जिला प्रशासन की ओर से किया गया था। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने उन्हें भ्रमण कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: ताज की खूबसूरती में खोए 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के हीरो

Hollywood actor Orlando Bloom see the Tajmahal.

इस दौरान अमर सिंह ने कहा कि ताजमहल को किसी प्रचार की आवश्यकता नहीं है, लेकिन ब्लूम के आने से यहां पर्यटन को बढ़ावा जरूर मिलेगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा की गईं व्यवस्थाओं की अमर सिंह ने तारीफ की। कहा कि युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धन्यवाद देता हूं। यह बंदोबस्त करके उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने का काम किया है।

विज्ञापन

PICS: ताज की खूबसूरती में खोए 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' के हीरो

Hollywood actor Orlando Bloom see the Tajmahal.

अमर सिंह ने कहा कि ब्लूम मेरे अच्छे दोस्त जरूर हैं, लेकिन उनके बारे में मुझसे ज्यादा अखिलेश यादव जानते हैं। क्योंकि वह (अखिलेश यादव) युवा हैं और उन्होंने ब्लूम की सारी फिल्में देखी हैं। अमर सिंह ने कहा कि ऑरलैंडो ब्लूम ने ताज को सराहा है। वे उत्तर प्रदेश पर्यटन के दूत बनेंगे, ऐसा मेरा मानना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed