{"_id":"46eb885aceb15c7be7b64c09bc145fa4","slug":"how-to-baby-crocodile-get-out-from-eggs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां देती है थपकी, तब अंडों से ऐसे बाहर निकलते हैं बेबी मगरमच्छ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मां देती है थपकी, तब अंडों से ऐसे बाहर निकलते हैं बेबी मगरमच्छ
Sat, 04 Jul 2015 04:13 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
मां देती है थपकी, तब अंडों से ऐसे बाहर निकलते हैं बेबी मगरमच्छ
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार को चंबल नदी में हैचिंग के जरिये 156 मगरमच्छ शिशुओं का जन्म हुआ। पिछले साल चार नेस्टों के 120 अंडों से 102 शिशुओं का जन्म हुआ था। तब 18 अंडे नष्ट हो गए थे। इस साल खास बात ये रही कि कोई अंडा खराब नहीं हुआ। आइए जानते हैं कि अंडों से मगरमच्छ शिशु कैसे बाहर निकलते हैं। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, आगरा)
मां देती है थपकी, तब अंडों से ऐसे बाहर निकलते हैं बेबी मगरमच्छ
2 of 5
हैचिंग पीरियड में मादा मगरमच्छ नेस्टिंग के पास पैर की थपकी देती है। यदि अंडों के भीतर बच्चों की हलचल की आवाज सरसराहट के रूप में सुनाई देती है तो मादा मगरमच्छ नेस्टों से बालू हटा देती है और अंडों से बाहर आए बच्चों के साथ चंबल नदी में चली जाती है।
मां देती है थपकी, तब अंडों से ऐसे बाहर निकलते हैं बेबी मगरमच्छ
3 of 5
इस साल बाह रेन्ज में हैचिंग के जरिये 156 मगरमच्छ शिशुओं का जन्म हुआ है। यह संख्या पिछले साल से 54 अधिक है। चंबल सेंक्च्युरी में घड़ियालों के साथ मगरमच्छों का कुनबा भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां देती है थपकी, तब अंडों से ऐसे बाहर निकलते हैं बेबी मगरमच्छ
4 of 5
हैचिंग पीरियड शुरू होते ही वनकर्मियों ने नेस्टों पर लगाई जाली हटा दी। इस पीरियड में मादा मगरमच्छ का मूवमेंट नेस्ट के आसपास ही रहता है। उसके पैर की थपकी की आवाज पर नेस्ट के अंदर हलचल होने पर जमा बालू को मगरमच्छ ने हटाया और फिर अंडों से निकले बच्चों के साथ मादा नदी में चली गई।
विज्ञापन
मां देती है थपकी, तब अंडों से ऐसे बाहर निकलते हैं बेबी मगरमच्छ
5 of 5
बता दें कि नदी में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर मगरमच्छ हमलावर हो जाते हैं। वन विभाग ने नदी के तटवर्ती गांवों के लोगों को सतर्क कर दिया है। रेंजर वन्य जीव बाह आरके शर्मा ने बताया कि इस साल हैचिंग से 156 मगरमच्छ शिशुओं का जन्म हुआ है। जो अब तक का सबसे अच्छा रिकार्ड है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।