{"_id":"c62f40e7235b32158b01d8ed5f99336f","slug":"is-this-coincidence-or-mistreatment-with-congress-leader-nagma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नगमा के साथ ऐसा क्यों होता है, तस्वीरों में देखें इत्तेफाक","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
नगमा के साथ ऐसा क्यों होता है, तस्वीरों में देखें इत्तेफाक
Fri, 11 Dec 2015 04:26 PM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 04:26 PM IST
विज्ञापन
नगमा के साथ ऐसा क्यों होता है, तस्वीरों में देखें इत्तेफाक
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इसे इत्तेफाक कहें या फिर लोगों की बदसलूकी लेकिन कांग्रेस नेता नगमा के साथ अमूमन जो कुछ भी होता है, उसे कहीं से भी सही नहीं ठहराया जा सकता। कभी किसी विधायक ने चूम लिया, तो कहीं उनका दुपट्टा अटक गया। बीते दिनों बिहार चुनाव के दौरान भी भीड़ उन्हें देख कर हंगामा करने लगी थी और उनकी सभा 5-7 मिनट में ही खत्म हो गई थी। तो आईए बताते हैं आपको नगमा के साथ हुई कुछ घटनाओं के बारे में जिसकी वजह से कई बार वो सार्वजनिक रूप से गुस्सा हुईं तो कई बार उन्होंने इसे इत्तेफाक मानकर टाल दिया।
नगमा के साथ ऐसा क्यों होता है, तस्वीरों में देखें इत्तेफाक
2 of 9
हाल का मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। जहां वे कांग्रेस के ‘सद्भाव बढ़ाओ अभाव मिटाओ’ पदयात्रा में हिस्सा लेने गई थी, लेकिन इस दौरान वो अव्यवस्था का शिकार हो गईं। हुआ कुछ यूं की रैली के दौरान शहीद स्मारक पर अव्यवस्था के चलते नगमा का दुपट्टा भीड़ में कहीं अटक गया। इस घटना से नगमा खासी नाराज हो गई। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी वहीं मौजूद थे।
नगमा के साथ ऐसा क्यों होता है, तस्वीरों में देखें इत्तेफाक
3 of 9
बीते माह संपन्न हुए बिहार चुनावों में भी प्रचार के लिए मोतिहारी पहुंची अभिनेत्री और कांग्रेस नेता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ना था जिस वजह से वो सभा को केवल 5 से 7 मिनट तक ही संबोधित कर पाई थीं। दरअसल मोतिहारी के जिस स्कूल में सभा का आयोजन कराया गया था वहां नगमा को देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगमा के साथ ऐसा क्यों होता है, तस्वीरों में देखें इत्तेफाक
4 of 9
दरअसल, मोतिहारी की इस सभा में नगमा के होने से वहां मौजूद भीड़ मंच के काफी करीब आ गई थी। नगमा उस चुनावी सभा में समय से 1 घंटा लेट पहुंची और उनके पहुंचते ही भीड़ का उत्साह बढ़ गया था।
विज्ञापन
नगमा के साथ ऐसा क्यों होता है, तस्वीरों में देखें इत्तेफाक
5 of 9
एक बार फिर हम आपको यूपी के मेरठ की घटना से रुबरू कराएंगे जहां देहली गेट थाने के जलीकोठी इलाके में वो मार्च 2014 में अपनी सभा संबोधित कर रही थी जहां वो खुद लोकसभा प्रत्याशी थी। इस दौरान एक युवक ने उनके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की जिस पर उन्होंने उस युवक को थप्पड़ मार दिया। युवक को थप्पड़ मारने के बाद भी जब मामला शांत नहीं हुआ तो नगमा को मंच से जाना पड़ा था। (लाल घेरे में तमाचा मारती हुई नगमा)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।