फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑपरेशन किशन में लगे 18 घंटे, इसी जांबाज ने निकाला मासूम को

Sun, 13 Sep 2015 08:00 AM IST
Updated Sun, 13 Sep 2015 08:00 AM IST
विज्ञापन

ऑपरेशन किशन में लगे 18 घंटे, इसी जांबाज ने निकाला मासूम को

it has taken eighteen hours to rescue child

प्रशासन की मशक्कत और दुआएं काम आईं। फीरोजाबाद के सिरसागंज में बोरवेल के गड्ढे में 60 फीट की गहराई पर फंसे दो साल के मासूम किशन को बचाने में सफलता मिल गई। 18 घंटे बाद शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे 58 फीट की खोदाई के बाद बनाई गई सुरंग के माध्यम से उसे निकाला गया। (अमर उजाला ब्यूरो, फीरोजाबाद/सिरसागंज)

ऑपरेशन किशन में लगे 18 घंटे, इसी जांबाज ने निकाला मासूम को

it has taken eighteen hours to rescue child

नगला धर्म का युवक राजन जैसे ही किशन को लेकर बाहर निकला लोगों की धड़कनें रुक गईं। बाद में डाक्टरों ने किशन को सकुशल बताया तब कहीं जाकर उनकी जान में जान आई। अधिकारियों के साथ मासूम की मां सुमन देवी एवं दादी पुष्पादेवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। डीएम विजय किरन आनंद तथा एसपी पीयूष श्रीवास्तव  सहित अन्य अधिकारी पूरी रात रहे।

ऑपरेशन किशन में लगे 18 घंटे, इसी जांबाज ने निकाला मासूम को

it has taken eighteen hours to rescue child

गौरतलब है कि गांव कमरपुर बैजुआ निवासी ब्रजेश शुक्रवार को गहाई पर लिए आठ बीघा धान की फसल में पानी लगाने को पत्नी सुमन, दो वर्षीय बेटा किशन और दो माह के बेटे को लेकर गया था। खेत में पानी लगाने के बाद वह वीरेंद्र की नलकूप की कोठरी बंद कर बाहर निकला तो किशन नहीं था। वहां बने बोरवेल के गड्ढे से जब किशन की रोने की आवाज सुनी तो उनका कलेजा बैठ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन किशन में लगे 18 घंटे, इसी जांबाज ने निकाला मासूम को

it has taken eighteen hours to rescue child

ब्रजेश ने खुद बोरवेल में घुसकर किशन को निकलाने के प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। जानकारी अधिकारियों को लगी तो उन्होंने दौड़ लगा दी। एक पोंकलेन मशीन, चार बड़ी एवं एक छोटी जेसीबी, छह ग्रामीणों की ओर से लाए ट्रैक्टर, डेढ़ दर्जन ग्रामीणों की टीम शुक्रवार सुबह से शनिवार सुबह तक किशन को सकुशल निकालने में लगी रहीं।

विज्ञापन

ऑपरेशन किशन में लगे 18 घंटे, इसी जांबाज ने निकाला मासूम को

it has taken eighteen hours to rescue child

स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की दो टीमें व फायर ब्रिगेड की गाड़ी, करीब 50 से अधिक पुलिस के जवानों की टीम में बचाव कार्य में लगी थी। डीएम विजय किरन आनंद, एसपी पीयूष श्रीवास्तव, एएसपी संजय यादव, नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, एसडीएम सदर डा.पंकज वर्मा, शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, सीओ सदर जगदीश सिंह के साथ अन्य अधिकारी लगातार दिशा निर्देश दे रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed