{"_id":"84fffb891e4d86ce70d4b19fbcb4fdb8","slug":"lhb-coaches-in-indian-railway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें! ट्रेन में मिलेगा ये 'नायाब तोहफा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
यात्रीगण ध्यान दें! ट्रेन में मिलेगा ये 'नायाब तोहफा'
Sat, 13 Jun 2015 01:43 AM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
यात्रीगण ध्यान दें! ट्रेन में मिलेगा ये 'नायाब तोहफा'
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रेनों में सफर अधिक सुरक्षित और आरामदायक हो इसके लिए एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोच लगाए जाएंगे। इसके लिए सीआरएस (सेफ्टी ऑफ रेलवे कमिश्नर) का ट्रायल हो चुका है अब रेलवे बोर्ड के निर्देश का इंतजार है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गोरखपुर-आनंद विहार प्रीमियम ट्रेन में एलएचबी कोच लगाने की तैयारी चल रही है। (रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर)
यात्रीगण ध्यान दें! ट्रेन में मिलेगा ये 'नायाब तोहफा'
2 of 5
सुरक्षा की दृष्टि से एलएचबी कोच की डिजाइन ऐसी बनाई गई है कि हादसे में नुकसान भी कम होगा और सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में भी झटका महसूस नहीं होगा। कोच में लगे फाटक भी खूबसूरत दिखेंगे।
यात्रीगण ध्यान दें! ट्रेन में मिलेगा ये 'नायाब तोहफा'
3 of 5
आधुनिक सुविधाओं से युक्त एलएचबी कोच की खासियत यह है कि इनमें एक कंपार्टमेंट अधिक होगा जिससे स्लीपर व एसी थ्री कोच में आठ और एसी टू में छह बर्थ बढ़ जाएंगी। साथ ही एक कोच में एक तरफ तीन टॉयलेट होंगे और पानी की टंकी भी बड़ी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्रीगण ध्यान दें! ट्रेन में मिलेगा ये 'नायाब तोहफा'
4 of 5
पानी की बर्बादी रोकने के लिए कोच के वॉशरूम में पानी की टोटी में सेंसर लगा रहेगा और टायॅलेट में भी ऐसी व्यवस्था की गई है कि 30 किलोमीटर या इससे अधिक की रफ्तार पर जब ट्रेन चलेगी तभी गंदगी रेलवे ट्रैक पर डिस्चार्ज होगी।
विज्ञापन
यात्रीगण ध्यान दें! ट्रेन में मिलेगा ये 'नायाब तोहफा'
5 of 5
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीएमई लोकेश सिंह ने बताया कि प्रीमियम ट्रेनों में एलएचबी कोच लगाए जाने हैं। गोरखपुर-आनंद विहार प्रीमियम में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर यह कोच लगाए जाएंगे। एलएचबी कोच लगने से यात्रियों का सफर काफी सहूलियत भरा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।