सब्सक्राइब करें

अमेरिका भारत को देगा होवित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Feb 2016 06:21 AM IST
विज्ञापन

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

M-777 ultra-light howitzers

पाकिस्तान को एफ 16 लड़ाकू विमान बेचने के बाद अमेरिका ने भारत को 145 M777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर तोपें बेचने के प्रस्ताव को अंतिम रूप दे दिया है। हल्की आर्टिलरी गन श्रेणी की ये तोपें भारतीय सेना के लिए बोफोर्स तोपों का विकल्प होंगी। 70 करोड़ डॉलर का ये समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मशहूर 'मेक इन इं‌‌डिया' परियोजना की भी एक उप‌ल‌ब्धि है।


Trending Videos

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

M-777 ultra-light howitzers

टाइम्स ऑफ इं‌डिया के मुताबिक तोपों को भारत में ही असेंबल किया जाएगा। होवित्जर तोपों के खरीद में भारत ने पहली बार 2006 में रुचि दिखाई थी। सरकार की योजना की थी तोपों को चीनी सीमा पर तैनात किया जाएगा। हालांकि अमेरिका ने 2013 में तोपों की खरीद की कुल लागत बढ़ाकर 88.5 करोड़ डॉलर कर दी, जिससे योजना खटाई में पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

M-777 ultra-light howitzers

मई, 2015 में समझौते पर दोबारा बातचीत शुरु हुई और सोमवार को पेंटागन ने खरीद पर स्वीकृति की मोहर लगा दी। M777 होवित्जर तोपें टाइटेनियम से बनी हैं और ये 40 किमी तक मार करने में सक्षम हैं।

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

M-777 ultra-light howitzers

80 के दशक में बोफोर्स तोपों की खरीद के बाद से ही भारत हल्के आर्टिलरी गन खरीदने में नकाम रहा है। जबकि दक्षिण अफ्रीका की डेनेल, इस्राइल की सोलटाम और सिंगापुर की तोपों  को खरीदने की कोशिश हुई।

विज्ञापन

अमे‌रिका भारत को देगा हो‌वित्जर तोपें, जानिए इनकी ताकत

M-777 ultra-light howitzers

अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया की सेनाएं M777 होवित्जर तोपों को इस्तेमाल करती रही हैं। अमे‌रिकी ने अफगानिस्तान में इन तोपों का इस्तेमाल किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed