{"_id":"e2f74d9a10bb51afdfbec235e92bfd1f","slug":"mahamana-express-of-modi-reached-to-kashi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस से आलीशान है मोदी की ये ट्रेन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
राजधानी एक्सप्रेस से आलीशान है मोदी की ये ट्रेन
Sat, 23 Jan 2016 11:01 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 11:01 AM IST
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस से आलीशान है मोदी की ये ट्रेन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित महामना एक्सप्रेस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीरेका मैदान से रिमोट के जरिये हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया है। इसके बाद यह ट्रेन 25 जनवरी से सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अपने निर्धारित समय शाम 6:35 बजे बनारस से दिल्ली रवाना होगी। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)
राजधानी एक्सप्रेस से आलीशान है मोदी की ये ट्रेन
2 of 6
पीएम हरी झंडी दिखाने से पहले काशी में इस मॉडल ट्रेन की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित खूबसूरत बोगियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। किसी ने सेल्फी से इन पलों को यादगार बनाया तो किसी ने छूकर, निहारकर आरामदेह और सुविधाजनक सफर के अपने अहसास संजोए। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मॉडल ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। ट्रेन का रैक भोपाल पुनर्निर्माण कोच फैक्ट्री में तैयार हुआ है। दिल्ली से यह रैक बुधवार दोपहर कैंट स्टेशन पर पहुंचा।
राजधानी एक्सप्रेस से आलीशान है मोदी की ये ट्रेन
3 of 6
इस गाड़ी का नंबर 22417 होगा। यह ट्रेन वाराणसी से शाम 6:35 बजे रवाना होगी और सुबह 8:25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली से शाम 6:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:25 बजे बनारस पहुंचेगी। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली यह गाड़ी बनारस से सुल्तानपुर, लखनऊ होते हुए मुरादाबाद के रास्ते दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 बोगी होगी। इसमें चार जनरल कोच, एक प्रथम और द्वितीय वातानुकूलित, नौ शयनयान कोच और एक पैंट्रीकार कोच लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस से आलीशान है मोदी की ये ट्रेन
4 of 6
ट्रेन में यात्रा के लिए टिकट की बुकिंग 21 जनवरी को दोपहर दो बजे से प्रारंभ होगी। इसका किराया शिवगंगा सुपरफास्ट ट्रेन से 15 फीसदी अधिक है। मंडुवाडीह से नई दिल्ली तक शिवगंगा ट्रेन के स्लीपर का किराया 415 रुपये, एसी थ्री टीयर का किराया 1100 रुपये, एसी टू टीयर का 1565 रुपये और एसी प्रथम का किराया 2645 रुपये है। इन सभी श्रेणियों में महामना एक्सप्रेस का किराया इससे 15 फीसदी अधिक होगा।
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस से आलीशान है मोदी की ये ट्रेन
5 of 6
बॉयोटॉयलेट की सुविधा, पूरा कोच एलईडी लाइट से लैस, प्रत्येक कोच में म्यूजिक सिस्टम, हर कोच में पर्यटन, कला, साहित्य से जुड़ी तस्वीरें, एसी कोच में ऊपर की बर्थ के लिए अलग से सीढ़ी, एसी कोच में सीट के पास ही बेसिन की व्यवस्था, स्लीपर कोच में डिजाइनर कूड़ादान, टैबलेट, लैपटॉप और मोबाइल चार्जर के लिए हर सीट पर प्वाइंट, पढ़ने के लिए अलग से लाइट की सुविधा, एसी में सीट के पास अलार्म, जिसके जरिये वहीं से आप पता कर सकेंगे कि टॉयलेट में कोई है अथवा नहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।