{"_id":"23191256689586b2bdf2a243520bff51","slug":"mecca-accident-around-65-kills-154-injured-as-crane-crashes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल
Sat, 12 Sep 2015 08:02 AM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 08:02 AM IST
तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुस्लिमों के पवित्र धर्मस्थल मक्का की मुख्य मस्जिद में शुक्रवार को जुमे के दिन हुए बड़े हादसे में 107 की मौत हो गई और 230 लोग घायल हो गए। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा के चलते क्रेन गिरने के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। विदेश मंत्रालय ने नौ भारतीय के घायल होने की पुष्टि की है। हादसे के बाद घटना स्थल पर खून ही खून बिखर गया। (एजेंसी/दुबई)
तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल
2 of 7
तस्वीरों में खून से लथपथ लाशों को साफ देखा जा सकता था। हादसे के बाद हर ओर चीख पुकार सुनाई देने लगी। माना जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले ज्यादातर मजदूर हैं। यह हादसा सालाना होने वाली मुस्लिमों की पवित्र हज यात्रा से पहले हुआ है। इस माह के अंत में शुरू होने वाले हज के लिए दुनिया भर के मुसलमान इस वक्त मक्का में जुटने शुरू हो गए हैं। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया कि मरने वाले स्थानीय नागरिक थे या इसमें कोई विदेशी भी शामिल था।
तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल
3 of 7
मक्का की मुख्य मस्जिद को बड़ा करने के लिए जारी निर्माण के चलते पिछले वर्ष सऊदी के शाही शासन ने सुरक्षा उपायों का हवाला देते हुए बहुत से श्रद्धालुओं को पवित्र हज से रोक दिया था। योजना के तहत इस मस्जिद परिसर को बढ़ाकर 4 लाख वर्ग मीटर किया जाना है, जिससे करीब 22 लाख श्रद्धालु एक बार में इसके भीतर आ सकें। इसी निर्माण के चलते मस्जिद में जगह-जगह क्रेनें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल
4 of 7
अधिकारियों ने बताया कि हादसे को देखते हुए मरने वालों की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है। खबरों में कहा गया है कि क्रेन का हिस्सा गिरने के कारण पूरी छह ही बैठ गई। बहुत से लोग मलबे के नीचे भी दबे हो सकते हैं। सऊदी प्रशासन हर वर्ष मक्का में होने वाले पवित्र हज के लिए व्यापक तैयारियां करता है और इसी तैयारी के दौरान यह भीषण हादसा देखने को मिला।
तस्वीरें: मक्का की मस्जिद में क्रेन हादसा, 107 मरे, 230 घायल
5 of 7
पिछले कई वर्षो से हज के दौरान भी हादसे होते रहे हैं। ज्यादातर हादसे शैतान को पत्थर मारने के दौरान होते हैं। 2006 में मची भगदड़ के कारण मक्का में सैकड़ों लोग मारे गए थे। शुक्रवार होने के कारण मक्का की मुख्य मस्जिद पूरी तरह भरी रहती है। इस कारण हादसे के दौरान भी काफी भीड़ थी। इसी मस्जिद में काबा भी स्थित है, जिसकी ओर दुनिया भर के मुसलमान नमाज अदा करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।