{"_id":"b453dd282ddb022821d4941042aa554d","slug":"mining-mafia-s-tractor-crushed-two-year-old-boy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत
Sun, 20 Dec 2015 04:48 AM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 04:48 AM IST
विज्ञापन
खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शनिवार को गांव अकलाबाद हसनपुर में अवैध खनन पर कार्रवाई करने पहुंची तहसील टीम को देख खनन माफिया में भगदड़ मच गई। तहसील टीम को पीछा करते देख हड़बड़ी में भाग रहा चालक ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर बाउंड्री तोड़ता हुआ एक मकान के परिसर में घुस गया। इस हादसे में मकान के बाहर खेल रहे बालक रितिक (2) की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
ब्यूरो/अमर उजाला, फीरोजाबाद।
खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत
2 of 6
ग्रामीणों के आक्रोश को देख तहसील टीम मौके से भाग खड़ी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रितिक थाना मटसेना के गांव अकलाबाद हसनपुर निवासी कौशलेंद्र चौहान का पुत्र था। शनिवार दोपहर गांव में अवैध खनन की शिकायत पर कार्रवाई करने तहसीलदार सदर एक टीम लेकर पहुंचे थे। इस दौरान खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई और वह ट्रैक्टर लेकर भाग निकले। एक ट्रैक्टर का तहसीलदार ने पीछा किया तो चालक ट्रैक्टर लेकर गांव की ओर भागा और बाउंड्री तोड़ता हुआ ट्रैक्टर कौशलेंद्र चौहान के मकान में घुस गया।
खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत
3 of 6
बालक की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील टीम को दौड़ा लिया। इसके बाद ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए तहसील टीम भाग खड़ी हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस- प्रशासन की शह पर पिछले काफी समय से गांव में अवैध खनन हो रहा था। सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष मटसेना मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत
4 of 6
इसके साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। थानाध्यक्ष मटसेना का कहना है कि जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ है वह लालपुर के कल्लू को बताया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
खनन माफिया के ट्रैक्टर से कुचलकर दो साल के बच्चे की मौत
5 of 6
खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग कर खनन माफिया भाग गए। पुलिस ने उन्हें पहाड़ी क्षेत्र में खोजा लेकिन खनन माफियाओं ने राजस्थान सीमा में प्रवेश कर लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना बरसाना क्षेत्र के गांव नाहरा की पहाड़ियों पर बीते कई दिनों से चोरी छिपे खनन हो रहा था। शनिवार को बरसाना थाना प्रभारी फोर्स के साथ खनन वाले स्थान पर पहुंचे तो अवैध खनन में लगे दर्जन भर से अधिक लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पत्थर बरसाने के साथ फायरिंग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।