{"_id":"c695b8124891611afff9c311f8324b41","slug":"modi-abe-reached-banaras","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग
Sat, 12 Dec 2015 06:35 PM IST
Updated Sat, 12 Dec 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे का स्वागत काशी में बेहद अनूठे और शानदार अंदाज में हुआ। यहां की विश्व विख्यात शहनाई के साथ सांस्कृतिक विविधता से साक्षात्कार कराने वाले कथक नृत्य ने जापानी प्रधानमंत्री को अभिभूत कर दिया।
बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग
2 of 8
साथ ही उनके देश की ट्रम्पेट ने स्वागत में आत्मीयता की मिठास भी घोल दी थी। दोनों प्रधानमंत्रियों के बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचने केसाथ ही संगीत के सुर लय के साथ मैत्री संदेश की स्वर लहरियां भी काशी की फिजा में तैर गईं।
बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग
3 of 8
शाम 4:22 बजे जैसे ही मोदी और शिंजो की फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड हुई, सबकी निगाहें प्लेन के गेट की तरफ टिक गईं। सबसे पहले प्लेन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निकले और इसके बाद शिंजो अबे। वहीं से उन्होंने एयरपोर्ट पर उनकी स्वागत में खड़े काशी विशिष्ट जनों और बच्चों का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग
4 of 8
एक ओर जहां स्कूली बच्चे भारत और जापान का राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए थे वहीं शहनाई और ट्रम्पेट की धुन से कलाकारों ने उनका स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ कथक नृत्य की जुगलबंदी भी बेहद खास रही। प्लेन से उतरने के बाद सबसे पहले राज्यपाल राम नाईक ने बुके देकर दोनों प्रधानमंत्रियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
बनारस पहुंचे मोदी और शिंजो अबे, गंगा आरती में लिया भाग
5 of 8
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो अबे ने गंगा पूजा में भाग लिया। जिसके कुछ देर बाद ही गंगा आरती शुरू हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।