फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

Wed, 21 Oct 2015 10:36 AM IST
Updated Wed, 21 Oct 2015 10:36 AM IST
विज्ञापन

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

most wanted muqeem kala arrested

वेस्ट यूपी समेत कई राज्यों में आतंक फैलाने वाले सवा दो लाख के इनामी बदमाश कुख्यात मुकीम काला और उसके साथी डेढ़ लाख के इनामी साबिर को एसटीएफ ने लोनी बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ, शामली)

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

most wanted muqeem kala arrested

एसटीएफ ने मुकीम की निशानदेही पर कैराना से एके 47, पिस्टल व मैगजीन समेत अन्य असलहे बरामद किए हैं। सोमवार को गाजियाबाद पुलिस और एसटीएफ वेस्ट यूपी ने सवा दो लाख के इनामी मुकीम काला के साथी 50 हजार के इनामी फिरोज पव्वा को को सिहानी गेट औद्योगिक क्षेत्र के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

most wanted muqeem kala arrested

एसटीएफ के अनुसार मुकीम गैंग गाजियाबाद के अंबेडकर रोड पर तनिष्क और स्वर्ण महल ज्वैलरी शोरूम में डकैती डालने जा रहा था। हालांकि पव्वा के हत्थे चढ़ने के बाद ही मुकीम की गिरफ्तारी भी सोमवार रात ही तय मानी जा रही थी, लेकिन एसटीएफ ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

most wanted muqeem kala arrested

आईजी एसटीएफ सुजीत पांडे ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुख्यात मुकीम काला ब्लैक स्विफ्ट डिजायर कार से ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से लोनी की तरफ जा रहा है। जिसके आधार पर एसटीएफ यूपी वेस्ट के एएसपी शैलेश श्रीवास्तव, डीएसपी अनित कुमार और इंस्पेक्टर धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए नोएडा गेट से लोनी बॉर्डर तक घेराबंदी की गई।

विज्ञापन

दहशत का दूसरा नाम मुकीम काला, एसटीएफ ने ऐसे दबोचा

most wanted muqeem kala arrested

मुकीम काला अपने साथी साबिर के साथ जब एक्सप्रेस-वे पर कार में दिखाई दिया तो टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। घेराबंदी पर मुकीम ने लोनी की तरफ भागने की कोशिश की, लेकिन एसटीएफ ने दोनों को दबोच लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed