फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते पकड़ा गया 'मुन्नाभाई'

Mon, 21 Dec 2015 08:29 AM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 08:29 AM IST
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते पकड़ा गया 'मुन्नाभाई'

Munnabhai arrested emulated Electronic device.

नकल माफिया ने हाईकोर्ट की चतुर्थ श्रेणी पद की भर्ती परीक्षा में भी सेंध लगा दी। इस बार नकल के लिए इलेक्ट्रानिक डिवाइस का सहारा लिया गया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में नकल कर रहे अलीगढ़ के गोकुलपुर गवाना गांव के विजय वीर सिंह इस डिवाइस से नकल करते रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। (ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली)

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते पकड़ा गया 'मुन्नाभाई'

Munnabhai arrested emulated Electronic device.

पुलिस अब मास्टर माइंड राजीव कुमार की तलाश में जुटी है। हाईकोर्ट में ग्रेड सी चतुर्थ श्रेणी पद के लिए लिखित परीक्षा के लिए बरेली कॉलेज और रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। रविवार सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू हो गई।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते पकड़ा गया 'मुन्नाभाई'

Munnabhai arrested emulated Electronic device.

करीब 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर के कमरा नंबर ईसी-3 में रोल नंबर 11711169 से परीक्षा देने आए विजय वीर सिंह पुत्र गणेश कुमार निवासी-गोकुलपुर मवाना, जिला अलीगढ़ के पास से कक्ष निरीक्षक यतेंद्र कुमार को सर्र-सर्र की आवाज सुनाई दी। उन्होंने उसके पास जाकर पूछा तो विजय वीर ने टरका दिया। थोड़ी देर बाद फिर से आवाज आई तो विजय वीर सिर झुकाकर किसी से बात करने लगा। यह देखकर कक्ष निरीक्षक हैरान हो गए। उन्होंने विजय वीर को रंगे हाथ नकल करते पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते पकड़ा गया 'मुन्नाभाई'

Munnabhai arrested emulated Electronic device.

वह गणित के दो सवाल भी हल कर चुका था। तलाशी लेने पर उसके कान से ब्लू टूथ और जैकेट में लगी इलेक्ट्रानिक डिवाइस बरामद हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कासिम भी पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेकर आला अफसरों को जानकारी दी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम उसे पूछताछ के लिए ले गई। सीओ तृतीय धर्म सिंह मार्छाल ने आरोपी से पूछताछ की।

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते पकड़ा गया 'मुन्नाभाई'

Munnabhai arrested emulated Electronic device.

विजय वीर ने पुलिस को बताया कि उसने नकल करने के लिए इलेक्ट्रानिक डिवाइस सिस्टम को पांच हजार रुपये में खरीदा है। विश्वविद्यालय गेट के बाहर परीक्षा शुरू होने से पहले राजीव नाम का लड़का उसे डिवाइस दे गया था। उसने अपनी जैकेट उतारने के बाद इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगी जैकेट पहन ली थी। अलीगढ़ से ही थाना लोधा के लखौरा गांव निवासी उसकी बुआ के बेटे विनोद कुमार ने राजीव से उसकी नकल कराने के लिए बात कराई थी। एसएसपी धर्मवीर यादव ने कहा कि ब्लू टूथ से इलेक्ट्रानिक डिवाइस के सहारे नकल करने का यह मामला गंभीर है। इस तरह की हरकत करने वाले बच नहीं पाएंगे। सर्विलांस टीम को असली गुनहगार तक पहुंचने के लिए लगा दिया है। जल्द ही हम उस तक पहुंचकर इस पूरे गैंग का पर्दाफाश करने की कोशिश करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed