{"_id":"bf4f7fbe616161c2b16f3e367d4577c7","slug":"muslims-funeral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं ने किया बहिष्कार, मुस्लिमों ने किया दलित का अंतिम संस्कार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हिंदुओं ने किया बहिष्कार, मुस्लिमों ने किया दलित का अंतिम संस्कार
Sat, 05 Dec 2015 07:45 PM IST
Updated Sat, 05 Dec 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
हिंदुओं ने किया बहिष्कार, मुस्लिमों ने किया दलित का अंतिम संस्कार
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देशभर में सांप्रदायिक सौहार्द पर छिड़ी बहस के बीच शुक्रवार को बेहट के हलालपुर गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने अनूठी मिसाल पेश की है।
हिंदुओं ने किया बहिष्कार, मुस्लिमों ने किया दलित का अंतिम संस्कार
2 of 5
चुनाव में दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति को वोट देने के चलते दलित परिवार के मुखिया की मौत पर अंतिम संस्कार में हिंदू समाज के लोगों के शामिल होने के इनकार कर दिया।
हिंदुओं ने किया बहिष्कार, मुस्लिमों ने किया दलित का अंतिम संस्कार
3 of 5
इसके बाद मुस्लिम समाज के लोग आगे आए। अर्थी को बाकायदा कंधा देकर मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरे हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराया। विकास खंड मुजफ्फराबाद की ग्राम पंचायत दयालपुर में सैनी बिरादरी के दीपक कुमार और मुस्लिम समुदाय की तेली बिरादरी के सईद अहमद प्रधानी के चुनाव में आमने-सामने थे। चुनाव में सईद के साथ दलित रामदिया का परिवार खुलकर समर्थन में था। परिवार का आरोप है कि चुनाव के समय हिंदू समाज के लोगों ने उसे धमकी दी थी कि उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। अगर उनके परिवार में किसी की मौत होती है, तो मुस्लिम समुदाय के लोग ही उसकी अर्थी उठाकर ले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदुओं ने किया बहिष्कार, मुस्लिमों ने किया दलित का अंतिम संस्कार
4 of 5
बृहस्पतिवार की रात रामदिया (70) की बीमारी के चलते मौत हो गई। आरोप है कि हिंदू समाज के लोग सांत्वना देने तक उसके घर तक नहीं पहुंचे। मृतक के बेटे राजेंद्र ने बताया कि शुक्रवार की सुबह शव का अंतिम संस्कार होना था। उसमें भी हिंदुओं में से कोई शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
हिंदुओं ने किया बहिष्कार, मुस्लिमों ने किया दलित का अंतिम संस्कार
5 of 5
इसकी खबर मिलते ही मुस्लिम समुदाय के लोग उसके घर पहुंचे। तब पिता के अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी और अन्य सामान जुटाया। मुस्लिमों ने अर्थी को कंधा दिया और श्मशान ले जाकर विधिवत अंतिम संस्कार कराया।
फोटो-ब्यूरो/ अमर उजाला, बेहट (सहारनपुर)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।