{"_id":"2f3409df1e02eb6bbf900c43cd434450","slug":"netaji-bose-files-declassified","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुफिया फाइलों से खुलेगा बोस की मौत का अहम राज, तस्वीरें","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
खुफिया फाइलों से खुलेगा बोस की मौत का अहम राज, तस्वीरें
Fri, 18 Sep 2015 03:43 PM IST
Updated Fri, 18 Sep 2015 03:43 PM IST
विज्ञापन
खुफिया फाइलों से खुलेगा बोस की मौत का अहम राज, तस्वीरें
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोलकाता में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े कई दस्तावेज़ सार्वजनिक किए गए। बीबीसी संवाददाता अमिताभ भट्टासाली ने बताया कि राज्य सरकार ने 64 फ़ाइलें सार्वजनिक की हैं। इन फ़ाइलों में 12 हज़ार से अधिक पन्ने हैं। अधिकतर फ़ाइलें बोस और उनके परिवार पर खुफ़िया अधिकारियों की रिपोर्ट्स हैं। इन फ़ाइलों में भारत की आज़ादी से पहले और आज़ादी के बाद के दस्तावेज़ शामिल हैं।
खुफिया फाइलों से खुलेगा बोस की मौत का अहम राज, तस्वीरें
2 of 8
इन फ़ाइलों को पुलिस संग्रहालय में रखा गया है। वहाँ मौजूद बोस के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, विधानचंद्र रॉय और सिद्धार्थ शंकर रॉय ने मिलकर कई अहम सबूत नष्ट किए, जिनसे 1945 की हवाई दुर्घटना के बाद बोस के बारे में जानकारी मिल सकती थी।
खुफिया फाइलों से खुलेगा बोस की मौत का अहम राज, तस्वीरें
3 of 8
नेताजी के रिश्तेदारों का ये भी कहना है कि इन दस्तावेज़ों में ऐसे सबूत हैं जिनसे संकेत मिलता है कि बोस की मृत्यु हवाई दुर्घटना में नहीं हुई थी और वह कम से कम 1964 तक ज़िंदा थे। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री कार्यालय के क़ब्जे में रखी गई ऐसी ही 100 से अधिक फ़ाइलों को बिना किसी देरी के सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि नेताजी की रहस्यमयी मौत से पर्दा उठ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुफिया फाइलों से खुलेगा बोस की मौत का अहम राज, तस्वीरें
4 of 8
उधर, नेताजी पर किताब लिख चुके अनुज धर ने बीबीसी संवाददाता विनीत खरे से बातचीत में कहा, "नेताजी से जुड़े जो सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ हैं वो तो केंद्र सरकार के पास हैं।"
विज्ञापन
खुफिया फाइलों से खुलेगा बोस की मौत का अहम राज, तस्वीरें
5 of 8
वो कहते हैं, "हालांकि पश्चिम बंगाल और ओडिशा सरकार के पास भी कई दस्तावेज हैं, लेकिन उनसे कोई बहुत बड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद नहीं है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।