सब्सक्राइब करें

बिहार में वोट मांगने पहुंचे 'सिंघम', लोगों ने तोड़े बैरिकेटिंग

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Oct 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन

बिहार में वोट मांगने पहुंचे 'सिंघम', लोगों ने तोड़े बैरिकेटिंग

Pics:Ajay campaigns for BJP in Bihar

बिहार चुनाव प्रचार में बॉलीवुड का तड़का लगना शुरू हो गया है। खगड़िया से भाजपा प्रत्याशी रामानुज चौधरी के समर्थन में रोड शो करने के लिए बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन पहुंचे। अजय का हेलीकॉप्टर जैसे ही भगवान उच्च विद्यालय गोगरी के मैदान में उतरा उनकी एक झलक देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई।


Trending Videos

बिहार में वोट मांगने पहुंचे 'सिंघम', लोगों ने तोड़े बैरिकेटिंग

Pics:Ajay campaigns for BJP in Bihar

लोगों ने उनकी एक झलक पाने के चक्कर में बैरिकेटिंग तक को तोड़ डाला। ऐसे में भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई लोग गिर पड़े, जिसमें एक वृद्ध का पैर भी टूट गया उसे पुलिस व लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार में वोट मांगने पहुंचे 'सिंघम', लोगों ने तोड़े बैरिकेटिंग

Pics:Ajay campaigns for BJP in Bihar

अजय को देखने के लिए मैदान में चारों तरफ मकानों की छत पर लोगों का हुजूम देखते ही बनता था। बैरेकेटिंग टूटने के बाद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अजय देवगन को अपने सुरक्षा घेरे में लेकर किसी तरह वाहन तक पहुंचाया। दूसरी ओर वा‌हन से गुजरते हुए भी लोग भगवान उच्च विद्यालय से लेकर परबत्ता तक सड़क किनारे उन्हें देखने के लिए खड़े थे।

बिहार में वोट मांगने पहुंचे 'सिंघम', लोगों ने तोड़े बैरिकेटिंग

Pics:Ajay campaigns for BJP in Bihar

उनका काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया लोगों की भीड़ उनके पीछे चलते रही। भीड़ को देख कर भाजपा प्रत्याशी रामानुज चौधरी के साथ ही अजय देवगन व पूर्व मंत्री प्रेम कुमार भी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।

विज्ञापन

बिहार में वोट मांगने पहुंचे 'सिंघम', लोगों ने तोड़े बैरिकेटिंग

Pics:Ajay campaigns for BJP in Bihar

भीड़ के कारण कई स्कूली वाहन भी जहा-तहा जाम में फंस गए और पैदल सवार के अलावा अन्य वाहनों का आवागमन लगभग बंद हो गया। बाजार में कई जगहों पर लोगों ने छत के ऊपर से उन पर फूल भी बरसाए। बाद में अजय ने सुशील मोदी और मनोज तिवारी से भी मुलाकात की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed