{"_id":"83ca4ac36733b5795437e1a25676062b","slug":"pics-ceiling-fan-falls-on-lalu-yadav","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: लालू यादव के ऊपर गिरा पंखा, बाल-बाल बचे","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: लालू यादव के ऊपर गिरा पंखा, बाल-बाल बचे
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिहार
Updated Sat, 17 Oct 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: लालू यादव के ऊपर गिरा पंखा, बाल-बाल बचे
1 of 5
Link Copied
आरजेडी प्रमुख लालू यादव उस समय बाल-बाल बच गए जब चुनावी सभा के दौरान उनपर सीलिंग फैन गिर गया। घटना मोतिहारी जिले के लखौरा की है जहां चुनावी सभा करने गए लालू प्रसाद यादव पर मंच की सीलिंग पर लगा पंखा गिर गया।
Trending Videos
तस्वीरें: लालू यादव के ऊपर गिरा पंखा, बाल-बाल बचे
2 of 5
इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। दरअसल वह मंच पर बैठे थे, तो उनकी नजर मंच पर लगे तीन में से एक पंखे पर गई, उस पंखे से मंच पर लगा कपड़ा अटका हुआ था। लालू उस पंखे को बंद करने की हिदायत दे रहे थे। इसी बीच लालू के ठीक ऊपर लटक रहा सीलिंग फैन अचानक उन पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: लालू यादव के ऊपर गिरा पंखा, बाल-बाल बचे
3 of 5
पंखे का एक ब्लेड लालू के दाहिने कंधे पर गिरा, जबकि दूसरा ब्लेड लालू के हाथ पर गिरा। पंखा गिरने के बाद लालू प्रसाद ने आयोजकों को जमकर फटकार लगाई।
तस्वीरें: लालू यादव के ऊपर गिरा पंखा, बाल-बाल बचे
4 of 5
उन्होंने कहा कि क्या यही व्यवस्था है। अगर कुछ हो जाता तो। उन्होंने कहा कि क्या यही व्यवस्था है। अगर कुछ हो जाता तो। लालू ने अपने अंदाज में अपने गर्दन से एक दुर्गा का लॉकेट निकाल कर दिखाया और कहा कि उन्हें दुर्गा मैया ने बचा लिया। विरोधी चाहे जितनी कोशिश कर लें उनका बाल भी बांका नहीं होगा।
विज्ञापन
तस्वीरें: लालू यादव के ऊपर गिरा पंखा, बाल-बाल बचे
5 of 5
इसके बाद चुनावी सभा को संबोधित कर लालू हेलीकॉप्टर से दूसरी सभा की ओर चल दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।