{"_id":"67aafd0681f585b4d5508d8f2b59ad21","slug":"pics-former-minister-amarmani-tripathi-s-sister-in-law-suspicious-death-in-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं
Fri, 10 Jul 2015 12:53 PM IST
Updated Fri, 10 Jul 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन
अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिरोजाबाद के सिरसागंज में गुंजन चौराहा के समीप पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधु सारा की सड़क हादसे में मौत हो गई वहीं पुत्र अमनमणि घायल हो गए। दंपति कार से लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे।
अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं
2 of 7
वहीं देर शाम सीओ शिकोहाबाद श्यामकांत ने आलाधिकारियों के निर्देश पर अमनमणि को जिला अस्पताल से हिरासत में ले लिया। वह लखनऊ के गौतमपल्ली थाने का वांछित अपराधी है। गिरफ्तारी इसी सिलसिले में हुई बताई जा रही है।
अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं
3 of 7
लखनऊ के विभूति खंड गोमतीनगर निवासी सारा (27) पति अमनमणि त्रिपाठी के साथ शिफ्ट डिजायर कार से लखनऊ से नई दिल्ली जा रही थीं। कार अमनमणि चला रहे थे। उनके मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह सिरसागंज के गुंजन चौराहा के समीप पहुंचे तभी सड़क पार कर रही बच्ची को बचाने के प्रयास में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं
4 of 7
आसपास के लोगों ने कार में फंसे दंपति को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी आ गई। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया वहां सारा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सारा गृह सचिव एसके रघुवंशी की भांजी थीं। उनकी अमन से शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। अमन ने महाराजगंज की नौशंगाबाद से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, पर पराजय हाथ आई।
विज्ञापन
अमरमणि की बहू की सड़क हादसे में मौत, बेटे को खरोंच तक नहीं
5 of 7
इधर देर शाम जब पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की पुत्रवधू की सड़क हादसे में मौत की खबर सपा नेताओं को लगी तो वह जिला अस्पताल में जुटना शुरू हो गए। शाम तक अमन और सारा के परिवारजन भी पहुंच गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।