{"_id":"3d3e2ea636c839ebfc64f57ca5e5c7bf","slug":"pics-smiriti-gave-awards-to-atul-maheshwari-scholarship-winners","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
Thu, 11 Feb 2016 10:52 AM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2015 योजना के लिए चुने गए विद्यार्थियों को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को मंत्रालय में बुलाकर सम्मानित किया। छात्रों को संबोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, ‘आपका लक्ष्य सिर्फ पैसा कमाने का जरिया न बने। आपके लक्ष्य से समाज सेवा और देश की प्रगति में योगदान होना चाहिए।’
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
2 of 8
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना के इन विजेताओं और उनके अभिभावकों के लिए बुधवार का दिन बेहद खास था। केंद्रीय मंत्री ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि यह छात्रवृत्ति आपको मेरिट के आधार पर मिल रही है। यह निश्चित रूप से आपकी मेहनत का फल है। आगे भी आप इसी तरह सफलता के नए आयाम छूएं और अपने-अपने सपनों को साकार करें।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
3 of 8
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बच्चों को अपना शुभकामना संदेश भेजा। प्रधानमंत्री ने समाज के कमजोर तबके के मेधावी छात्रों को अमर उजाला की ओर से छात्रवृत्ति देने की इस पहल की तारीफ की। प्रधानमंत्री के संदेश और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री के हाथों सम्मानित होकर छह राज्यों के इन 38 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के चेहरे पर निराली चमक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
4 of 8
नौवीं-दसवीं में पढ़ने वाले 19 विद्यार्थियों को 30-30 हजार रुपये की
एकमुश्त छात्रवृत्ति दी गई। वहीं ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों को 50-50
हजार रुपये की एक मुश्त छात्रवृत्ति दी गई।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के विजेताओं को स्मृति ने दिया सम्मान
5 of 8
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने इन विद्यार्थियों से खुलकर अनौपचारिक बातचीत की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।