फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस साल किन देशों की यात्राएं करेंगे पीएम मोदी?

Sat, 02 Jan 2016 11:30 AM IST
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:30 AM IST
विज्ञापन

इस साल किन देशों की यात्राएं करेंगे पीएम मोदी?

PM Modi’s likely foreign trips in 2016

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते साल वर्ष 2015 में 26 देशों की यात्रा की। पर क्या आपको मालूम है कि इस साल पीएम मोदी किन-किन देशों की यात्रा करने वाले हैं और क्यों? तो हम आपको बताते हैं कि यह साल भी पीएम मोदी के लिए विदेशी दौरों के नाम रहेगा। यात्राएं 26 देशों की करेंगे पीएम मोदी या नहीं, यह तो भविष्य ही बताएगा। पर इस साल उनकी अहम देशों की यात्राओं के बारें में हम आपको बता रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी G-20 देशों की बैठक में भाग लेने चीन जाएंगे। वर्ष 2016 में होने वाली G-20 देशों की बैठक जिसका मेजबान चीन होगा, वहां जाएंगे। पीएम मोदी की यह चीन की दूसरी यात्रा होगी। G-20 देशों की बैठक नवंबर, 2016 में होनी संभावित है।

इस साल किन देशों की यात्राएं करेंगे पीएम मोदी?

PM Modi’s likely foreign trips in 2016

लेटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला जहां कच्चा तेल भारी मात्रा में मौजूद है कि यात्रा करेंगे। पीएम मोदी जुलाई, 2016 में होने वाली एनएएम बैठक में भाग लेंगे। पीएम मोदी पहली बार इस फोरम पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यदि पीएम मोदी कारकस भी जाते हैं। तो वह एक साथ दूसरे लैटिन अमेरिकी देश की यात्रा कर लेंगे। 

इस साल किन देशों की यात्राएं करेंगे पीएम मोदी?

PM Modi’s likely foreign trips in 2016

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2016 में अपनी विदेश यात्रा की शुरूआत अमेरिका के वाशिंग्टन जाकर करेंगे। वहां पर उन्हें न्यूक्लियर सिक्योरिटी समिट में हिस्‍सा लेना है। यह समिट 31 मार्च से 1 अप्रैल, 2016 तक चलेगी। इस बैठक में भारत न्यूक्लियर सिक्योरिटी से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज वहां जमा करेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि वहां पर एक बार फिर पीएम मोदी की पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से मुलाकात हो सकती है। यहां भी संभावना है कि वहां से वापस दिल्‍ली लौटते समय भारत-ईयू की होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए ब्रसेल्स में भी रूक सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल किन देशों की यात्राएं करेंगे पीएम मोदी?

PM Modi’s likely foreign trips in 2016

इंडो-जापान वार्षिक बैठक के तहत इस साल जापान इस बैठक का आयोजन करेगा। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के बीच मुलाकात हो सकती है। इस बैठक में रक्षा, न्यूक्लियर एनर्जी, मैरीटाइम सिक्योरिटी और निवेश को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन

इस साल किन देशों की यात्राएं करेंगे पीएम मोदी?

PM Modi’s likely foreign trips in 2016

वर्ष 2016 की सबसे चर्चित यात्राओं में से एक पीएम मोदी की पाकिस्तान की यात्रा हो सकती है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो पीएम मोदी इस साल सार्क सम्मेलन में भाग लेने सिंतबर-नवंबर 2016 में पाकिस्तान जा सकते हैं। पिछले साल काबुल से वापस लौटते समय पाकिस्तान की यात्रा ने पूरे सियासी परिदृश्य में हलचल मचा दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed