फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत में यहां होते हैं बच्चों से सबसे ज्यादा बलात्कार

Sun, 30 Aug 2015 08:53 AM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन

भारत में यहां होते हैं बच्चों से सबसे ज्यादा बलात्कार

rape victims in india

भारत में पिछले पांच साल में बच्चों से बलात्कार के मामलों में 151 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार 2010 में दर्ज 5,484 मामलों से बढकर यह संख्या 2014 में 13,766 हो गई है।इसके अलावा बाल यौन शोषण सरंक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट ) के तहत देश भर में 8,904 मामले दर्ज किए गए हैं।

भारत में यहां होते हैं बच्चों से सबसे ज्यादा बलात्कार

rape victims in india

एनसीआरबी के अनुसार भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत महिला (बच्ची) की लाज भंग करने के इरादे से किए गए हमले के 11,335 मामले दर्ज किए गए हैं।आंकड़ों में जानिए देश में बच्चों से बलात्कार और छेडछाड के मामलों के बारे में।

भारत में यहां होते हैं बच्चों से सबसे ज्यादा बलात्कार

rape victims in india

बच्चों से बलात्कार के मामलों में मध्य प्रदेश सबसे ऊपर रहा और उसके बाद महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश रहे।विशेषज्ञों के अनुसार पिछले चाल साल में बच्चों से बलात्कार के मामले बढ़ने की दो वजहें हैं- पहला कारण ये है कि लोग लोक लाज के भय से मामले दर्ज नहीं करवाते थे और दूसरा कारण है नया कानून।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में यहां होते हैं बच्चों से सबसे ज्यादा बलात्कार

rape victims in india

बाल मनोचिकित्सक अमित सेन कहते हैं, " प्रतिष्ठा में दाग लगने की भावना कम होने के चलते भी बच्चों के शोषण और बलात्कार के मामले दर्ज होने की संख्या बढ़ी है, लेकिन यकीनन इसके मामले भी बढ़े हैं।" इसी तरह 2012 में आया पोक्सो और 2013 में आया अपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम भी बच्चों के बलात्कार के मामले दर्ज करने में सहायक बने।

विज्ञापन

भारत में यहां होते हैं बच्चों से सबसे ज्यादा बलात्कार

rape victims in india

संसद में पेश किए गए आंकडों के अनुसार अक्टूबर 2014 तक पोक्सो के तहत दर्ज 6,816 एफआईआर में से सिर्फ 166 में ही सजा हो सकी है। यह 2.4% से भी कमजोर दर है।इसी तरह एनसीआरबी के अनुसार 2014 तक पांच साल में दर्ज मामलों में 83% लंबित थे जिनमें से 95% पोक्सो के मामले थे और 88% 'लाज भंग' करने के थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed