{"_id":"471da055f543b30852c2d5665f7dcbae","slug":"security-guard-beat-farmer-till-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बैंक में ‘मुआवजा’ लेने आए किसान को मिली मौत","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बैंक में ‘मुआवजा’ लेने आए किसान को मिली मौत
Sat, 29 Aug 2015 09:05 AM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
बैंक में ‘मुआवजा’ लेने आए किसान को मिली मौत
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सूखा राहत का चेक लेने भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा आए किसान धीरेंद्र सिंह (40) को मौत मिली। आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बंदूक की बट से पीट-पीटकर मार डाला। इसके विरोध में दो घंटे बवाल हुआ। भड़की भीड़ ने एसओ फतेहपुर सीकरी की पिटाई कर दी। पकड़े युवक को छुड़ाने के लिए पुलिस जीप पर पथराव किया। अधिकारियों ने दोषियों पर कार्रवाई और आर्थिक मदद का वादा कर बवाल शांत कराया।
ब्यूरो/अमर उजाला, किरावली (आगरा)।
बैंक में ‘मुआवजा’ लेने आए किसान को मिली मौत
2 of 5
कस्बे के मुख्य बाजार स्थित बैंक शाखा में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सूखा राहत राशि के चेक बांटे जा रहे थे। बैंक पहुंची सैकड़ों किसानों की भीड़ में फतेहपुर सीकरी के गांव बदनपुर बर्नावई निवासी धीरेंद्र सिंह भी थे।
बैंक में ‘मुआवजा’ लेने आए किसान को मिली मौत
3 of 5
अव्यवस्था फैलती देख बैंक के सिक्योरिटी गार्ड चंद्रभान (निवासी चौमा शाहपुर) ने लाइन लगाने को कहा। बार-बार लाइन टूटने से वह आपा खोकर किसानों को बंदूक की बट से पीटने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में ‘मुआवजा’ लेने आए किसान को मिली मौत
4 of 5
आरोप है कि धीरेंद्र को कई बार बट मारी। सिर में चोट से लहूलुहान होकर वह वहीं गिरे और उनकी मौत हो गई। मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें चौधरी चरण सिंह अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मौत की पुष्टि की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया।
विज्ञापन
बैंक में ‘मुआवजा’ लेने आए किसान को मिली मौत
5 of 5
इस बीच धीरेंद्र की मौत का पता चलने पर बदनपुर और उनके ससुराल के गांव सिरसा से बड़ी संख्या में लोग बैंक आ धमके। उनके उग्र तेवर देख गार्ड और कर्मचारी भाग निकले। तब तक एसडीएम अजीत कुमार और सीओ अछनेरा विजय सिंह पुलिस बल के साथ आ चुके थे। ग्रामीणों ने धीरेंद्र का शव सौंपने की मांग लेकर बवाल शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने एसओ सीकरी के साथ मारपीट की तो पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। भीड़ ने जीप पर पथराव कर उसे छुड़ा लिया। वहां शाम चार बजे तक बवाल चलता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।