{"_id":"76b0105ffad5a3b9932f7793fe9ba9b5","slug":"shahan-ali-won-racing-championship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा के छोरे का जलवा, बंगलूरू में किया बड़ा कारनामा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आगरा के छोरे का जलवा, बंगलूरू में किया बड़ा कारनामा
Wed, 14 Oct 2015 02:02 AM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
आगरा के छोरे का जलवा, बंगलूरू में किया बड़ा कारनामा
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ताजनगरी से 2185 किमी दूर बंगलूरू में आगरा की शान ‘शाहान अली’ का जादू रेसिंग के दीवानों पर सिर चढ़कर बोला। (बंगलूरू से लौटकर अमित कुलश्रेष्ठ/अमर उजाला, आगरा)
आगरा के छोरे का जलवा, बंगलूरू में किया बड़ा कारनामा
2 of 5
बंगलूरू से 45 किमी दूर पहाड़ियों के नजदीक बसे येलहंका के नए रेसिंग ट्रैक ‘मीको काटोर्पिया’ पर 11 साल के शाहान अली ने नेशनल चैंपियन बनकर ताजनगरी का नाम एक बार फिर रोशन किया।
आगरा के छोरे का जलवा, बंगलूरू में किया बड़ा कारनामा
3 of 5
जेके टायर एफएमएससीआई नेशनल रोटेक्स मैक्स चैंपियनशिप में 435 अंक हासिल किए। माइक्रोमैक्स, जूनियर और सीनियर तीनों ही केटेगरी में ‘बेस्ट ड्राइवर ऑफ द ईयर’ का खिताब भी जीता। ट्रैक पर गाड़ी का इंजन जरूर गर्म था लेकिन शाहन ने ठंडे दिमाग से कार्टिंग की माइक्रोमैक्स केटेगरी की चैंपियनशिप हासिल की। बैटरी को लेकर प्रोटेस्ट से रेसरों के बीच मुकाबला गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा के छोरे का जलवा, बंगलूरू में किया बड़ा कारनामा
4 of 5
हीट्स में सबसे अंत में शुरू कर शाहान सबसे अव्वल रहे तो प्री-फाइनल में निखिल बोहरा से महज एक सेकंड से कम समय से दूसरे स्थान पर रहे। फाइनल में यह अंतर तीन सेकंड का रहा, लेकिन पांच मुकाबलों में अव्वल रहे शाहान ने प्वाइंट्स बरकरार रखे।
विज्ञापन
आगरा के छोरे का जलवा, बंगलूरू में किया बड़ा कारनामा
5 of 5
चैंपियनशिप जीतने के बाद तीनों केटेगरी के विजेताओं को बंगलूरू के पंचतारा होटल शांगरी-ला में हुए भव्य समारोह में ट्राफी प्रदान की गई। मीको स्पोर्ट्स अध्यक्ष और एफ-3 चैंपियन रहे अकबर इब्राहिम, ब्रांड एंबेसडर अरमान इब्राहिम, जेके टायर रेसिंग हेड संजय शर्मा ने बेस्ट ड्राइवर आफ द ईयर और नेशनल चैंपियनशिप की ट्राफी शाहान को सौंपी। माता, पिता और भाई के साथ ट्राफी लेने पहुंचे शाहान ने कहा कि बेस्ट ड्राइवर का खिताब सपने की तरह है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।